फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   neha told thanks amar ujala

नेहा बोली शुक्रिया अमर उजाला, बुधवार को हम आएंगे भारत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
neha told thanks amar ujala
रामपुर। चीन के वुहान शहर में कोरोना वायरस के कहर के बीच फंसी रामपुर की बिटिया नेहा और उसके पति आशीष की वतन वापसी की राह खुल गई है। नेहा के पति को बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास से फोन कर इस संबंध में जानकारी दी गई है। जिस पर नेहा ने अमर उजाला में उनकी समस्या प्रकाशित कर मदद के लिए आभार जताया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शिवापुरम कालोनी निवासी शैतान सिंह की बेटी नेहा यादव और उनके पति आशीष यादव कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच चीन के वुहान शहर में फंसे हुए हैं। रामपुर की बिटिया की सकुशल वापसी के लिए जहां जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा तो वहीं नेहा की आवाज बनकर अमर उजाला ने खबरें प्रकाशित की। वुहान में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण चीन सरकार ने शहर में आना-जाना प्रतिबंध कर शहर की सीमाओं को सील कर दिया है। इस बीच रामपुर के करीब 46 लोगों को तो चीन से वापस लाया जा चुका है लेकिन, आशीष और नेहा अभी भी वुहान में फंसे हुए हैं। नेहा ने अमर उजाला से फोन पर हुई बात पर कहा कि समाचार प्रकाशित होने के बाद भारत सरकार उनकी वतन वापसी को लेकर सक्रिय हुई है। उनके पति आशीष के पास बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास से फोन आया था। जिसमें उन्हें जानकारी दी गई है कि बुधवार को वुहान में अभी तक फंसे 80 भारतीयों को एयरलिफ्ट कर भारत भेजा जाएगा। जिसमें आशीष और नेहा भी शामिल हैं। बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास से फोन आने की जानकारी मिलने पर नेहा ने अमर उजाला को दी और फोन पर बात कर बुधवार को वापस आने की बात कही और पूरे मामले में अमर उजाला द्वारा मदद किए जाने पर शुक्रिया भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed