फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   negative report of 57 persons

दो कोरोना संक्रमितों सहित 57 की रिपोर्ट आई निगेटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
negative report of 57 persons
रामपुर। दो कोरोना संक्रमितों सहित 57 लोगों की सैंपल की जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनके सैंपल फिर से जांच को भेजे जाएंगे। दो को पहले की तरह क्वारंटीन रखा गया है। जिन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है उनको भी क्वारंटीन में रखा गया है।
विज्ञापन

रामपुर में कोरोना संक्रमण के छह मामले सामने आए थे। टांडा में पुलिस द्वारा रोके गए जमातियों पांच जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा भोट थाना थाना के इंड्रा गांव निवासी एक युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। युवक दिल्ली में रहकर हेयर कटिंग का काम करता था। जमातियों को टांडा सीएचसी पर तो इंड्रा गांव के युवक को जिला अस्पताल के क्वारंटीन वार्ड मेें रखा गया था। जिले मे जिन छह लोगों की कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई थी, उनमें इसका कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहा था। इस वजह से इन छह लोगों की रिपोर्ट दोबारा से जांच के लिए लखनऊ भेजी गई थी। पहली रिपोर्ट अलीगढ़ से आई थी। लखनऊ से आई दूसरी रिपोर्ट में पांच जमातियों में एक की और इंड्रा गांव के युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा अन्य 57 लोगों की रिपोर्ट भी आई है, जो निगेटिव है। कोरोना पॉजिटिव मिले जमातियों के संपर्क में आने वाले टांडा के 15 पुलिस कर्मियों के सैंपल भी जांच को भेजी गई थी। जिसमें से 12 पुलिस कर्मियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन की रिपोर्ट अपुष्ट है, तीनों के सैंपल फिर से भेजे जाएंगे। सीएमओ डॉ. सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि 57 लोगों की जांच रिपोर्ट आई है जो निगेटिव है। इसमें टांडा में क्वारंटीन किए गए एक जमाती और इंड्रा गांव का युवक भी शामिल है, जिनकी पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed