फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Neeraj AMA reached the High Court and filed an anticipatory bail application.

Rampur News: हाईकोर्ट पहुंचे नीरज एएमए, अग्रिम जमानत अर्जी की दाखिल

Thu, 19 Feb 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 19 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Neeraj AMA reached the High Court and filed an anticipatory bail application.
रामपुर। अधिवक्ता फारुख अहमद की हत्या के मामले में नामजद जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी नीरज रस्तोगी हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होंने हाईकोर्ट में गिरफ्तारी पर रोक के साथ ही अग्रिम जमानत की अर्जी दायर की है। उनके केस का स्टेटस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

11 फरवरी को जिला पंचायत दफ्तर में अधिवक्ता फारुख अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या का आरोप जिला पंचायत के लिपिक असगर अली पर लगा था।
बताते हैं कि फारुख अपनी जिला पंचायत कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात पत्नी गौसिया निशी के साथ हुए अभद्र व्यवहार की शिकायत पर पहुंचे थे, जहां उनका जिला पंचायत कर्मी से विवाद हो गया था।
विज्ञापन

दिनदहाड़े हुई अधिवक्ता की हत्या के बाद स्थानीय वकीलों में आक्रोश है। इस घटना के बाद से वकील लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इस घटना में गौसिया निशी की ओर से सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है जिसमें असगर अली के साथ ही जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी नीरज रस्तोगी को भी आरोपी बनाया गया है। वकील उनकी गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद से नीरज रस्तोगी फरार बताए गए हैं। इस बीच नीरज रस्तोगी ने हाईकोर्ट की शरण ले ली है। उनके केस का स्टेटस सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। वायरल स्टेटस के अनुसार नीरज रस्तोगी की ओर से अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई है जिस पर हाईकोर्ट में अब सुनवाई होनी है। स्टेटस वायरल होने के बाद स्थानीय अधिवक्ताओं में आक्रोश है।

------------------------

घेराबंदी में जुटे स्थानीय वकील, हाईकोर्ट में करेंगे मजबूत पैरवी
रामपुर। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी नीरज रस्तोगी के हाईकोर्ट पहुंचने के बाद स्थानीय वकील अब उनकी घेराबंदी करने में लगे हैं। बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने बताया कि जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने हाईकोर्ट की शरण ली है, जिसका स्थानीय वकील विरोध करेंगे। हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका का विरोध किया जाएगा। संवाद

---------------------------------
अधिवक्ता का निधन, नहीं हुआ न्यायिक कार्य
रामपुर। बुधवार को वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद्र यादव का निधन हो गया, जिसके बाद अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। इसको लेकर बार एसोसिएशन की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें अधिवक्ता के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। इस मौके पर न्यायिक कार्य से विरत रहने का भी फैसला लिया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा का संचालन महासचिव मोहम्मद उस्मान ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed