फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nawab property issue

नवाब खानदान संपत्ति बंटवारा : मेहरुन्निसा बेगम के हिस्से की अचल संपत्ति को अभिरक्षक शत्रु संपत्ति को सौंपे जाने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
nawab property issue
रामपुर। नवाब खानदान की संपत्ति के बंटवारे प्रकरण में शुक्रवार को जिला जज की कोर्ट में सुनवाई हुई। शुक्रवार को हुई सुनवाई में 14 जुलाई को इस मामले में पुन: सुनवाई के आदेश दिए गए हैं। 14 जुलाई को कोर्ट में संभवत: पार्टीशन स्कीम भी रखी जा सकती है। वहीं शुक्रवार को सह-अभिरक्षक शत्रु संपत्ति की ओर से अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया। जिसमें मेहरुन्निसा बेगम की अचल संपत्ति पर अभिरक्षक शत्रु संपत्ति भारत सरकार को कब्जा दिलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

रामपुर में नवाब खानदान की करीब 2600 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है, जिसके बंटवारे की प्रक्रिया जिला जज की कोर्ट में चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 2019 में शरीयत के हिसाब से बंटवारा करने के आदेश दिए थे। बंटवारे की जिम्मेदारी जिला जज को सौंपी थी। उन्हें दिसंबर 2020 तक बंटवारा करना था। कोरोना के चलते पिछले साल लंबे समय तक अदालतें बंद रहीं और सुनवाई नहीं हो सकी। इस कारण निर्धारित अवधि में बंटवारा नहीं हो सका। इस पर जिला जज की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने छह माह का समय बढ़ा दिया था। यह समय भी पूरा हो चुका है। शुक्रवार को इस मामले में जिला जज की कोर्ट में सुनवाई हुई। पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता एवं 11 पक्षकारों के वकील हर्ष गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को भी पार्टीशन स्कीम प्रस्तुत नहीं हो सकी है। पार्टीशन स्कीम के आधार पर ही सभी पक्षकारों के समक्ष यह ब्योरा प्रस्तुत किया जाएगा कि किसे कहां संपत्ति मिलेगी। लेकिन, अभी इस पर काम चल रहा है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 14 जुलाई बुधवार को तय कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed