फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Navratri: Worshiped mother Katyayani, women sang verses

नवरात्र :मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की, महिलाओं ने गाए छंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Navratri: Worshiped mother Katyayani, women sang verses
रामपुर। चैत्र नवरात्र के छठे दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी का पूजन किया। श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी की दिन में पूजा-अर्चना करने के साथ ही रात में भी जागरण कर मां से शक्ति, संतान और समृद्धि का वर मांगा। रविवार को लॉकडाउन के कारण श्रद्धालु मंदिरों में पूजा नहीं कर सके और घरों पर ही पूजन किया। मंदिरों में महंत-पुजारियों द्वारा पूजन किया गया।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के छठे दिन श्रद्धालुओं ने मां के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुुओं ने घर पर श्री दुर्गा नवरात्र व्रत कथा, श्री दुर्गा चालीसा और आरती का पाठ कर अज्ञारी पूजन किया। कई श्रद्धालुओं ने श्री दुर्गा सप्तशती के साथ ही कीलक, कवच और अर्गला स्तोत्र का पाठ भी किया। श्रद्धालुओं ने मां की मृर्ति-फोटो के समक्ष ज्योति प्रज्ज्वलित की और मां की अज्ञारी में घी, हवन सामग्री, लौंग, कपूर, धूप, मेवे आदि अर्पित कर पूजन किया। दोपहर में घरों में महिलाओं ने माता के छंद गए और कीर्तन किया गया। वहीं कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण रविवार को लागू एक दिवसीय लॉकडाउन के कारण मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजन नहीं किया। नगर के श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ, श्री मनोकामना मंदिर, प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर, श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, श्री हरि मंदिर, माई का थान, महालक्ष्मी मंदिर समेत शहर के सभी देवालयों में पुजारियों व महंतों ने पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed