फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nanital hiway four hours jam in dariyal

गन्ने की ट्रॉलियों से नैनीताल हाईवे पर लगा चार घंटे का जाम  

Mon, 12 Nov 2018 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Mon, 12 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
nanital hiway four hours jam in dariyal
बिलासपुर में रविवार को नैनीताल हाईवे पर जाम में फंसे वाहन
   
विज्ञापन

  त्रिवेणी चीनी मिल में आने वाले गन्ने से भरे ट्रैक्टर- ट्रॉलियों से शनिवार की देर शाम नैनीताल हाईवे पर भीषण जाम लग गया। मिल प्रबंधन द्वारा शिफ्ट चेकिंग के दौरान रोके जाने से बड़ी संख्या में गन्ने की ट्रॉलियां बेतरतीब मार्ग पर खड़ी हो गई। जिससे हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गयी। जाम में नैनीताल से लौट रहे एक न्यायाधीश का वाहन भी जाम में फंस गया।

स्थानीय पुलिस को कड़ी मशक्कत के बाद चार घंटे बाद जाम से निजात पाने में सफलता मिली। पुलिस ने मिल प्रबंधन को जाम का जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है।       
विज्ञापन

शनिवार को चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ होने के साथ ही मिल के कांटों पर तौल शुरु कर दी गई। पहले दिन लगभग 60 हजार क्विंटल का इंडेंट भी जारी कर तीन शिफ्टों में बांट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम छह बजे से दूसरी शिफ्ट बदली जानी थी। लेकिन इससे पूर्व ही करीब पांच बजे दिन और शाम की शिफ्ट में तौली जाने वाली गन्ने लदी ट्रैक्टर टॅलियों की अचानक संख्या बढ़ गई। इस दौरान मिल के कर्मचारियों ने नैनीताल हाईवे से मिल गेट के मोड़ पर ट्रॉलियों को रोककर शिफ्ट की जांच की जाने लगी।

कुछ ही देर में बड़ी संख्या में गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉलियां हाईवे पर बेतरतीब होकर खड़ी हो गई। और मार्ग पर जाम लग गया। देखते ही देखते मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं। जाम में निजी बसें सहित नैनीताल आने जाने वाले पर्यटकों के वाहन भी फंस गए। बताया जाता है कि इस दौरान नैनीताल से लौट रहे एक न्यायाधीश का वाहन भी जाम में फंस गया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गयी।

नगर में नैनीताल हाईवे स्थित बिजलीघर के पास रविवार की अपराह्न करीब तीन बजे रुद्रपुर से रामपुर की तरफ जा रही गन्ना भरी एक ट्रैक्टर ट्राली खराब हो गई। ट्रैक्टर खराब होते ही हाईवे पर वाहनों के वढ़ते दबाब ने जाम की स्थिति पैदा कर दी। धीरे धीरे हालत यह होने लगी कि हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। रुद्रपुर व रामपुर की ओर हाईवे पर करीब एक किलोमीटर जाम लग गया। जाम का आलम यह हुआ कि मेन हाईवे के अलावा नगर के आंतरिक मार्गों पर जाम लग गया।

उधर, मसवासी में उत्तराखंड बॉर्डर पर स्थित घूघा नदी के पुल पर रविवार को फिर जाम लग जाने से टांडा-बाजपुर मार्ग जाम रहा।जाम में नैनीताल से दीपावली की छुट्टिया मना कर लौट रहे तमाम पर्यटकों के वाहन फंस गए। चार घंटे जाम लगने से दूरदराज जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार की दोपहर एक  बजे स्वार टांडा बाजपुर मार्ग शिकारपुर स्थित घूघा नदी के वनवे पुल पर वाहन आमने-सामने आ गए।

जाम फंस जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे दूर दराज पहुंचने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे यात्रियों ने जाम से निजात के लिए डॉयल 100  को सूचना दी लेकिन डॉयल 100 मौके पर नहीं पहुंची।

दिल्ली समेत अन्य शहरों के पर्यटक दीपावली मनाकर सरोवर नगरी नैनीताल से लौट रहे थे। पर्यटकों की कारें भी जाम में फंसी रही। छुट्टी का आज आखिरी दिन था तमाम पर्यटक सरोवर नगरी से अपने शहरों को वापस जा रहे थे। शाम लगभग चार बजे मसवासी पुलिस पुल पर पहुंची और किसी तरह जाम खुलवाया। चार घंटे तक लगे जाम में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 


आए दिन पुल पर वाहनों का जाम लगने से यात्रियों की दुश्वारियां बढ़ गई है। उत्तराखंड से मुरादाबाद समेत अन्य शहरों को जाने वाली परिवहन निगम की बसे भी जाम में फंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed