फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nanital hiway four hours jam

नैनीताल हाईवे चार तक घंटे रहा जाम

Mon, 22 May 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/ रामपुर Updated Mon, 22 May 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
nanital hiway four hours  jam
रविवार को बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर जाम में फंसे वाहन।

विज्ञापन

नैनीताल हाईवे किनारे दोनों तरफ पर बेतहाशा फैले अतिक्रमण व एक खराब ट्राले की वजह से वाहन चार घंटे से अधिक जाम में फंसे रहे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। इस दौरान जाम में फंसे यात्री बेहद परेशान रहे।

नैनीताल हाईवे पर रविवार की सुबह से ही पहाड़ों पर जाने वाले पर्यटकों के वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरु हो गईं। अपराहन करीब 12 बजे रुद्रपुर से दिल्ली की तरफ जा रहा एक ट्राला अचानक नैनीताल हाईवे स्थित भाखड़ा डैम के पास खराब हो गया। ट्राला खराब होते ही हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाब ने जाम की स्थिति पैदा कर दी। धीरे- धीरे हालत यह होने लगी कि हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो र्गइं। रुद्रपुर व रामपुर की ओर हाईवे पर करीब दो किलोमीटर जाम लग गया। जाम का आलम यह हो गया कि चिलचिलाती धूप में यात्री बेहद परेशान हो गए। जाम की खास वजह नगर में फैला अतिक्रमण भी रहा।
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस दिन भर जाम को खुलवाने मेें लगी रही। फिर भी वाहन रेंग- रेंग कर गुजरे। जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल रहा। पुलिस ने किसी तरह जाम को शाम तक खुलवाया। जाम में फंसे लोगों खासकर पहाड़ों पर जोन वाले पर्यटकों ने पुलिस प्रशासन व व्यापार मंडल को कोसा। कोतवाली पुलिस ने बताया कि ट्राले को तो कुछ ही देर बाद हाईवे से हटवा दिया गया था।  एसडीएम डीएस गुप्ता ने बताया कि नगरपालिका को हाईवे किनारे से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed