फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Named former headman arrested on charges of force, sent to jail

बलवे के आरोप में नामजद पूर्व प्रधान गिरफ्तार, भेजा जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Named former headman arrested on charges of force, sent to jail
स्वार। सोनकपुर गांव में होलिका दहन स्थल को लेकर दो समुदायों के बीच हुए पथराव और मारपीट हो गई थी। मामले में पुलिस ने दबिश देकर नामजद पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर संबंधित मुकदमे में जेल भेजा है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के थाना टांडा के गांव सोनकपुर में 18 फरवरी को होलिका दहन स्थल को लेकर दो समुदाय के बीच गाली गलौच होने के साथ ही दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे और जमकर पथराव होने के साथ ही मारपीट हो गई थी। इस दौरान पथराव में दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिसके बाद थाना टांडा पुलिस ने सनव्वर आदि 15 नामजद कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक समुदाय के दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार की रात्रि थाना टांडा पुलिस को सूचना मिली कि बलवे में नामजद गांव सोनकपुर निवासी पूर्व प्रधान रामभरोसे गांव में मौजूद है। तत्काल पुलिस ने छापा मारते हुए गिरफ्तार कर लिया और थाना टांडा ले गई। जहां बुधवार को पूर्व प्रधान राम भरोसे को संबंधित मुकदमे में जेल भेज दिया गया। थाना टांडा प्रभारी माधो सिंह बिष्ट ने बताया कि सोनकपुर में दो समुदाय में होलिका स्थल को लेकर हुए विवाद के बाद अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। शीघ्र उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed