फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   namaj of friday complete

जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई जुमा की नमाज, पुलिस-प्रशासन रहा अलर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
namaj of friday complete
रामपुर/टांडा । जिले में जुमा की नमाज के दौरान मस्जिदों के आसपास पर कड़ी सुरक्षा रही। शहर की जामा मस्जिद में भी कड़ी सुरक्षा के बीच जुमा की नमाज अदा की गई। इससे पहले पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने शहर कई इलाकों में पैदल मार्च किया। ड्रोन से भी निगरानी की गई। इस दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासन की ओर से जिले में शांति बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी की गई थी। पुलिस ने धार्मिक गुरुओं से शांति और आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील की। शुक्रवार को नमाज से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। इस दौरान मस्जिदों के आसपास बैरिकेडिंग की गई। जामा मस्जिद को जाने वाले रास्तों से वाहनों को गुजरने नहीं दिया गया। इसके साथ ही पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने जामा मस्जिद और उसके आसपास इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इस बीच पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार और डीएम रविंद्र कुमार मांदड भी जामा मस्जिद पहुंचे और सुरखा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अलावा शहर के प्रमुख चौराहों पर भी पुलिस फोर्स तैनात रही। पहले की तरह नमाजी वक्त से पहले मस्जिदों में पहुंचे। नमाज अदा करने के बाद घरों को वापस चले गए। वहीं, टांडा में भी पुलिस के कड़े पहरे के बीच नगर के सभी मस्जिदों में शांति के साथ जुमा की नमाज अदा की गई। इस दौरान उलेमा ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और देशभर में शांति के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed