फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nakavi told

असम के कार्यकर्ताओं से प्रेरणा लें भाजपाई ः नकवी 

Fri, 20 May 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 20 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
nakavi told
शंकरपुर स्थित कार्यालय में भाजपाइयों के साथ केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी।

विज्ञापन
 केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यूपी के कार्यकर्ता असम के भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रेरणा लें। असम में भाजपा की जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्यों कि वहां पर 38 फीसदी मुस्लिम आबादी है। साथ ही बड़ी संख्या में अन्य जातियां हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बनाना कार्यकर्ताओं के लिए जीने-मरने का सवाल है। 

मुख्तार अब्बास नकवी गुरुवार शाम रामपुर पहुंचे। उन्होंने शंकरपुर स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात व प्रेसवार्ता की। नकवी ने कहा कि असम में भाजपा ने पहली बार सरकार बनाई है। यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि असम में करीब 38 फीसदी मुस्लिम और एक बड़े अनुपात में अन्य जातियां हैं। भाजपा को सिर्फ हिंदुओं की पार्टी कहने वालों को असम के साथ ही केरल, पश्चिम बंगाल की जनता ने यह बता दिया है कि भाजपा सभी की है, सभी के लिए है।
विज्ञापन


पांच राज्यों के चुनाव नतीजों पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस की सामंती सोच और सत्यानाशी सियासत के चलते कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ है। जनता ने कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब दिया है। कांग्रेस पार्टी को आत्म चिंतन करना चाहिए। असम में भाजपा की सरकार बनने से अन्य राज्यों में जनता का भाजपा में विश्वास बढ़ा है। यूपी में उपचुनाव में सपा की जीत पर कहा कि अमूमन जो उपचुनाव होते हैं उनमें परिणाम सत्ता पक्ष के पक्ष में ही जाते हैं, लेकिन हमनें दोनों क्षेत्रों में बहुत अच्छे वोट हासिल किए हैं। यूूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा सौ फीसदी सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साध्वी प्रज्ञा पर एक नेता के बयान पर कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने साध्वी प्रज्ञा सहित कई मुस्लिम लोगों पर अत्याचार किया और जेल में डाल दिया। कोर्ट ने इन लोगों को बेगुनाह साबित किया। यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा के चेहरे पर कहा कि धमाकेदार चेहरा होगा। समय आने पर चेहरा भी घोषित किया जाएगा। अमर सिंह के सपा में वापसी पर कहा कि अच्छी बात है यह उनकी पार्टी का फैसला है। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी विदाई का बैंड बज चुका है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed