फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   najdiki har-jeet per he gine jayeng kharab evm ke voot

नजदीकी हार-जीत पर ही गिने जाएंगे खराब ईवीएम के वोट

Tue, 28 Feb 2017 02:51 AM IST
अमर उजाला बयूराो/रामपुर
अमर उजाला बयूराो/रामपुर Updated Tue, 28 Feb 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
najdiki har-jeet per he gine jayeng kharab evm ke voot
चुनाव
चुनाव आयोग ने दो प्रत्याशियों के बीच जीत का अंतर कम होने पर ही इंजीनियरों की मदद से ईवीएम में फंसे वोटों की गिनती कराने का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि इन नौ ईवीएम में दो रामपुर शहर की हैं जहां से कद्दावर कैबिनेट मंत्री आजम खां उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में 1685 बूथों पर इतनी ही इलेक्ट्रानिक  वोटिंग मशीन लगाई गई थीं। इसके साथ ही 15 फीसदी से ज्यादा ईवीएम रिजर्व  में रखी गई थीं। मतदान शुरू होने से पहले जब ईवीएम की चेकिंग की गई तो उस  टेस्टिंग में ही 31 ईवीएम धोखा दे गईं थी, जिसके बाद इनके स्थान पर अन्य  मशीनों को लगा दिया गया। मतदान वाले दिन जिले भर मेें कुल नौ  ईवीएम ऐसी रहीं जो कि पूरी तरह बदलनी पड़ी। इनके स्थान पर दूसरी ईवीएम को  लगाकर वोटिंग कराई कराई गई। बताया गया है कि नौ ईवीएम में सैकड़ों वोट बंद हैं। इन वोटों की गिनती को लेकर पंचा फंसा हुआ था। अब इस पेंच को निकाल लिया गया है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने अब खराब ईवीएम से वोटों की गिनती कराने को लेकर फैसला लिया है। आयोग के निर्देशानुसार अब खराब ईवीएम को तभी खोला जाएगा जब वोटों का मार्जिन दो प्रत्याशियों के बीच बेहद ही कम होगा तो ही खराब ईवीएम से वोटों की गिनती की जाएगी। यदि जीत हार का अंतर ज्यादा हुआ तो खराब ईवीएम से वोटों की गिनती नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed