फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Nainital Road: Damaged dividers are causing pain, drains are also getting choked, the road is filled with dirt.

नैनीताल रोड : क्षतिग्रस्त डिवाइडर दे रहे दर्द, नालियां भी हो रही चोक, गंदगी से पटा रास्ता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Nainital Road: Damaged dividers are causing pain, drains are also getting choked, the road is filled with dirt.
रामपुर। रामपुर की सबसे व्यस्त नैनीताल सड़क पर टूटे डिवाइडर और गंदगी के कारण हादसे का खतरा बढ़ गया है। रात में कई बार वाहन इन क्षतिग्रस्त डिवाइडरों से टकरा चुके हैं, जिससे राहगीरों और चालकों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर चिंता जताई है।
विज्ञापन


यह सड़क पड़ोसी राज्य उत्तराखंड और अन्य जिलों के वाहनों के लिए मुख्य मार्ग है। डिवाइडर बनाने का उद्देश्य यातायात को सुचारु रखना था, लेकिन अब वे जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। डिवाइडरों की नुकीली पत्तियां तिरछी हो गई हैं, जिससे वाहन मोड़ने पर टकराने का डर रहता है। रात में कई बार इन डिवाइडरों से गाड़ियां टकरा चुकी हैं। लोगों ने क्षतिग्रस्त डिवाइडरों को सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन



-----

क्या कहते हैं लोग



यह शहर की सबसे व्यस्ततम सड़क है। इस सड़क पर डिवाइडर जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इसकी नुकीली पत्तियां तिरछी हो चुकी हैं और यह खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विजय



इस सड़क पर इतनी धूल उड़ती है कि काम करना मुश्किल है। धूल के गुब्बार उड़ते हैं और क्षतिग्रस्त डिवाइडर के बीच डर लगता है कि वाहन डिवाइडर से न टकरा जाए। कई बार टकरा चुके हैं।




अनुज



रोडवेज से लेकर पहाड़ी गेट तक के बीच कई जगह से डिवाइडर जर्जर है। खास बात यह है कि आसपास कचरा और चोक नालियां देखने को मिल जाएंगी। इसमें सिल्ट जमा है।



ओमप्रकाश



पैदल चलने वाला रास्ता नहीं है। इस रास्ते पर वाहन काफी तेजी से गुजरते हैं, लेकिन इसकी तिरछी पत्तियां और टूटे डिवाइडर किसी दिन बड़ा हादसा कर सकते हैं। इसको सही कराना बेहद जरूरी है।



अरमान



वर्जन



शहर में डिवाइडर क्षतिग्रस्त है तो उसको सही करा दिया जाएगा। इसके अलावा नालियां जहां भी चोक हैं, उन सभी के लिए अभियान चलाकर सफाई करा दी जाएगी।



दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed