फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nagar kirtan organized on the second day of Prakash Parv

Rampur News: प्रकाश पर्व के दूसरे दिन निकाला नगर कीर्तन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
nagar kirtan organized on the second day of Prakash Parv
रामपुर। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के प्रकाश पर्व पर दूसरे दिन नगर कीर्तन निकाला गया। सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा से सुबह नौ बजे नगर कीर्तन की शुरुआत हुई। नगर कीर्तन गुरुद्वारा से शुरू होकर गुरु गोविंद सिंह पार्क से होता हुआ मंदिर वाली गली, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार द्वार से वापस गुरुद्वारा साहिब पर दोपहर साढ़े 12 बजे समाप्त हुआ। नगर कीर्तन में पालकी सजी हुई थी। जिसमें श्री गुरुग्रंथ साहिब महाराज विराजमान थे। इसके साथ संगत में से कुछ लोग पालकी साहिब को कंधों पर लेकर सेवा करते हुए नगर कीर्तन में चल रहे थे।
विज्ञापन

नगर कीर्तन के दौरान गतका पार्टी ने अपने करतब दिखाए। हैरतअंगेज करतब देखकर हर कोई दंग रह गया। इसके बाद पीटी टीम और फिर कारें चल रही थीं। उसके पीछे सुखमनी सेवा समिति का जत्था, संगत नगर कीर्तन के मार्ग में सफाई कर रही थी। उसके बाद पंज प्यारे चल रहे थे। नगर कीर्तन में बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग भी शामिल रहे।
विज्ञापन

गुरु नानक पब्लिक स्कूल की पीटी टीम के बच्चों ने भी नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाई। नगर कीर्तन जहां-जहां से गुजर उसका संगत द्वारा सम्मान एवं स्वागत किया गया। नगर कीर्तन के बाद गुरुद्वारा प्रधान दर्शन सिंह खुराना एवं प्रबंधकों द्वारा सेवा में लगी संगत को सिरोपा व प्रसाद देकर सम्मानित किया गया। अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगन हुआ। रात आठ से 10 बजे तक शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया गया। नगर कीर्तन में गुरचरण सिंह आहूजा, मीत प्रधान, त्रिलोचन सिंह वाधवा, भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह चावला, अमरजीत सिंह, महेंद्र सिंह होरा, राधेश्याम अरोड़ा, पपिंदर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed