{"_id":"62531b618284e10dfa146f8d","slug":"nagar-kirtan-of-sikh-community-in-rampur-rampur-news-mbd424324388","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के दीदार को उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के दीदार को उमड़े लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से वैसाखी पर्व पर भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में भव्य रूप से फूलों से सजे वाहन में रखे श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप के दर्शन करने श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जो बोले सो निहाल सत श्री आकाल के उदघोष से वातावरण गूंज उठा।
रविवार को सुबह से ही गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा में नगर कीर्तन की धूम शुरु हो गई थी। श्रद्घालुओं ने श्रीगुुरु ग्रंथ साहिब के सम्मुख माथा टेककर आशीष लिया। इसके बाद सुबह करीब सात बजे पंच प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा साहिब ने नगर कीर्तन प्रारंभ हुआ। नगर कीर्तन में फूलों से सजी गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी थी, जिधर से पालकी गुजरती लोग माथा टेककर आशीर्वाद लेते। पंच प्यारों के आगे मार्ग पर झाडूूू से सफाई करते हुए सिख समाज के लोग चल रहे थे। नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से प्रारंभ होकर गोविंद पार्क, गुरुद्वारा संतभाई जी बाबा, गुरुद्वारा श्रीनानक दरबार, राधा रोड, आदर्श कालोनी, टैक्सी स्टेंड होता हुआ वापस गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा पहुंचा। नगर कीर्तन का लोगों ने जगह-जगह स्वागत कर नगर कीर्तन में शामिल लोगों को प्रसाद ग्रहण किया। नगर कीर्तन गुरुद्वारे में पहुंचने के बाद निशान साहिब को चोला चढ़ाया गया। इसके बाद अरदास ह़ुई। गुरु के लंगर में प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गुरुद्वारे के प्रधान निर्मल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त कर गणमान्य लोगों को सिरोपा भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान मनमीत सिंह, जसपाल सिंह वादी, अमरजोत सिंह कपूर, तीरथ सिंह, जगजोत सिंह, देवेंद्र सिंह,चरणजीत सिंह, रणजीत कौर, चरण मासी, बलविंदर कौर आदि मौजूद रहे। वीर खालसा सेवा समिति के जिलाध्यक्ष अवतार सिंह ने बताया कि सोमवार को सभी स्त्री सत्संग के द्वारा सुखमनी साहिब का पाठ व कीर्तन होगा ।जिसकी समाप्ति शाम सात बजे होगी। उसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा।