फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Naeem murder case solved, three friends arrested

Rampur News: नईम हत्याकांड का खुलासा, तीन दोस्त गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Naeem murder case solved, three friends arrested
रामपुर। सैफनी थाना क्षेत्र में 26 मई को हुई नईम की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, नकदी, आभूषण और अन्य सामान बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला गुलाबनगर निवासी नईम भूड़ा गेट के पास कैंटीन चलाता था। उसका शव नईम अनवर अली खान के भट्ठे के पास नई बस्ती स्थित उसके प्लॉट में बने कमरे में मिला था। पिता मुरव्वत की तहरीर पर पुलिस ने मुरादाबाद निवासी अफसर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी लेकिन जांच में उसका नाम घटना में शामिल नहीं पाया गया।
विज्ञापन

एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि पुलिस ने मझरा घाट गंगा तिराहे से दानिश निवासी मोहल्ला कादरी सैफनी, मोहसीम निवासी जटपुरा सैफनी और कासिम निवासी गुलाबनगर सैफनी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चारों मित्र थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने दावा किया कि नईम समलैंगिक था और उसने उनके कुछ वीडियो बना लिए थे और उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था। इसी कारण उन्होंने उसकी हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों आरोपियों की निशानदेही पर रक्तरंजित कमीज, गमछा, नईम का मोबाइल फोन, सोने की चेन, चांदी की अंगूठी, 92 हजार रुपये नकद और एक बाइक बरामद की है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
0000
ऐसे दिया गया वारदात को अंजाम
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले से ही हत्या की योजना बना रखी थी। दोपहर में तीनों ने नईम को नई बस्ती स्थित उसके प्लॉट में बने कमरे में बुलाया। पुलिस के अनुसार मोहसीम और कासिम ने नईम के पैर पकड़े, जबकि दानिश ने चाकू से उसका गला काट दिया। वारदात के बाद आरोपी कमरे में रखी नकदी, सोने की चेन और अंगूठी लेकर चले गए। पुलिस के मुताबिक बाद में वे एक सुनसान ट्यूबवेल पर पहुंचे, जहां खून लगे कपड़े धोए और मोबाइल फोन तोड़कर फेंक दिया। कपड़े और चाकू जंगल में छिपा दिए गए।
0000
नईम ने खुद खरीदा था प्लॉट
एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि जांच में सामने आया है कि नईम ने नई बस्ती का प्लॉट अपने पैसों से खरीदा था। इसके बारे में उसके परिवार के लोगों को भी जानकारी नहीं थी। पुलिस के अनुसार वहां से बरामद या लूटी गई नकदी भी नईम की कमाई की थी।

000
सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन से पहुंचे आरोपियों तक
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में तीन टीमें लगाई गई थीं। जांच के दौरान 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मोबाइल लोकेशन की पड़ताल की गई। मृतक के मोबाइल की अंतिम लोकेशन एक ट्यूबवेल के पास मिली थी। इसके बाद आसपास सक्रिय मोबाइल नंबरों का डाटा खंगाला गया और संदिग्ध नंबरों की जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed