{"_id":"626ecb8081a15e01a334154e","slug":"my-marriage-will-break-please-pass-sir-rampur-news-mbd4266162105","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने की कर रहा अपील तो किसी को फेल होने पर सता रहा शादी टूटने का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने की कर रहा अपील तो किसी को फेल होने पर सता रहा शादी टूटने का डर
विज्ञापन
मेरी शादी टूट जाएगी, प्लीज पास कर दीजिए सर
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में लिखे हैं तरह-तरह के संदेश, पढ़कर परीक्षकों को आ रही हंसी
रामपुर। गुरुजी मुझे पास कर देना, फेल हो गया तो मेरी शादी टूट जाएगी। लड़की वालों ने शर्त रखी है कि लड़का कम से कम इंटर पास होना चाहिए। मैं इंटर में फेल हो गया, तो मेरी शादी टूट जाएगी। शादी के लिए प्लीज, प्लीज, प्लीज मुझे पास जरूर कर देना। ये बातें किसी फिल्म का डायलॉग नहीं, बल्कि राजकीय रजा इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के मूल्यांकन के दौरान एक परीक्षार्थी की कॉपी में लिखी मिलीं। कुछ इसी तरह एक उत्तर पुस्तिका में विद्यार्थी ने गर्मी के मौसम में अपने घर की छतों पर पक्षियों के लिए पानी रखने की बात लिखी है। इन दिनों यूपी बोर्ड हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन राजकीय रजा इंटर कॉलेज में चल रहा है।
केस-1
-राजकीय रजा इंटर कॉलेज में रविवार को एक कॉपी में शादी टूटने की बात कहते हुए पास करने की परीक्षक से गुहार लगाई। छात्र ने अपनी कॉपी में आगे लिखा कि गुरूजी मेरे परिवार की स्थिति ठीक नहीं है। हम गरीब परिवार से हैं। परिजन एक उम्मीद से पढ़ा रहे हैं। फेल हो गया, तो परिजनों का सपना भी टूट जाएगा। इतना ही नहीं, छात्र ने लिखा कि गुरुजी मैं आपके चरण स्पर्श करता हूं। प्लीज मेरी शादी हो जाए, इसलिए मुझे पेपर में पास कर देना।
केस-2
राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की एक उत्तर पुस्तिका में लिखा मिला। लोग पर्यावरण को बचाने के लिए प्रयास तो करते हैं। लेकिन, पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए पशु-पक्षियों को जिंदा रहना भी जरूरी है। गर्मी का मौसम शुरु हो गया है। सभी गुरुजन अपने घरों के आगे और छतों पर बर्तनों में पक्षियों के पीने के लिए पानी जरूर रखें। छात्र ने आगे लिखा है कि वह पक्षियों को बचाने के लिए अभियान चला रहा है।
विज्ञापन
केस-3
हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिका में छात्र ने लिखा कि हमें पता नहीं था, इस साल परीक्षा होगी। हमने कोरोना में प्रमोट होने की वजह से फार्म भर दिया था, गुरुजी पास कर देना। इसी तरह एक छात्र ने गरीबी का हवाला देकर पास करने की गुहार लगाई है, तो किसी ने बीमारी की बात लिखी है, तो किसी ने बीमारी की बात लिखी है।
केस 4
एक परीक्षार्थी ने इंटर विज्ञान की कॉपी में गुरुजी पास कर देना नहीं तो मां-बाप शादी करा देंगे। वह आगे पढ़ना चाहती है। लेकिन, ग्रामीण माहौल में आज भी बालिकाओं की शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया जाता। उत्तर पुस्तिका में लिखा गुरुजी में आपकी आभारी रहूंगी। अगर में पास हो गई, तो में आगे पढ़ सकूंगी। फेल हो गई, तो मेरा विवाह हो जाएगा। गुरुजी मेरा विवाह होने से बचाने के लिए पास कर दें।
कॉपियों में परीक्षार्थियों की फरियाद लिखी मिल रही है। फरियाद से परीक्षार्थियों के नंबर नहीं बढ़ेंगे, बल्कि जो उन्होंने उत्तर पुस्तिका में प्रश्नों के उत्तर लिखा होगा, उसी पर परीक्षक नंबर देंगे। मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की नजर में हो रहा है।
डॉ. अरविंद गौतम, उप नियंत्रक, मूल्यांकन केंद्र