{"_id":"68619feb23e361989804b47e","slug":"muzaffarnagar-police-caught-the-loving-couple-and-took-them-away-rampur-news-c-282-1-smbd1029-148526-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: प्रेमी युगल को पकड़ कर ले गई मुजफ्फरनगर की पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: प्रेमी युगल को पकड़ कर ले गई मुजफ्फरनगर की पुलिस
Mon, 30 Jun 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
स्वार। मुजफ्फरनगर पुलिस ने रविवार सुबह नरपतनगर कस्बे में दबिश देकर एक नाबालिग प्रेमी युगल को बरामद कर लिया। पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई। सोमवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
मुजफ्फरनगर जनपद के थाना बुढ़ाना क्षेत्र की रहने वाली 11वीं कक्षा की एक किशोरी करीब एक माह पूर्व अपने घर से लापता हो गई थी और नरपतनगर निवासी किशोर के साथ रहती थी। किशोर हरिद्वार में वेल्डिंग का काम करता है। प्रेम प्रसंग के चलते किशोरी हरिद्वार पहुंची और फिर अपने परिवार के पास लौटने से मना कर दिया।
उसने किशोर के साथ शादी कर ली और दोनों नरपतनगर में रहने लगे। किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजन ने थाना बुढ़ाना में दर्ज कराई थी। काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर छानबीन की।
विज्ञापन
इसके बाद रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मुजफ्फरनगर पुलिस लोकेशन ट्रेस करते हुए नरपतनगर पहुंची और किशोर के घर में दबिश देकर दोनों को बरामद कर लिया। पुलिस के साथ किशोरी के परिजन भी मौके पर मौजूद थे। किशोरी ने पुलिस के समक्ष दावा किया कि उसने किशोर से विवाह किया है और वह उसी के साथ रहना चाहती है। मुजफ्फरनगर के सब-इंस्पेक्टर संदीप चौधरी के मुताबिक, प्रेमी युगल को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। संवाद