फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Muslims should avoid extravagant expenditure in weddings: MP

शादियों में फिजूलखर्ची से बचें मुसलमान : सांसद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Muslims should avoid extravagant expenditure in weddings: MP
रामपुर। मुसलमान अपनी बेटियों की शादी में फिजूलखर्ची से बचें, शरियत के हिसाब से निकाह करें। शहजादनगर में हुई सभा में शादियों में बढ़ती दहेज प्रथा पर चिंता जताते हुए तमाम लोगों ने इस पर अंकुश लगाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

इसके मौके पर सांसद मोहिब्बुल्लाह नदवी ने कहा कि इस्लाम में शादियों पर फिजूलखर्ची करना मना है, लेकिन कुछ लोग बहुत ज्यादा पैसा खर्च करते हैं। इसका समाज के उन लोगों पर असर पड़़ रहा है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। हाजी सदाकत अली ने कहा कि बढ़ती दहेज प्रथा का सबसे बुरा असर गरीबों पर पड़ रहा है। कई लोग अपनी जमीन जायदाद बेचकर बेटियों की शादी कर रहे हैं। लोगो की शादी में ज्यादा खर्च करने के बजाय बेटियों को अपनी संपत्ति में उनका हिस्सा देना चाहिए, ऐसा ही शरियत में कहा गया है। उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा। जिले में जगह-जगह मीटिंग की जाएंगी। लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हाफिज अब्दुल कलाम, पालिकाध्यक्ष के पति मामून शाह खां, मतीउर रहमान बब्लू, फैसल लाला, जिला पंचायत सदस्य इम्तियाज हुसैन चिंटू, मुस्तफा हुसैन, डॉ. नूर अहमद, हाफिज एजाज, डॉ. अली आदिल खां, हाजी फरजंद अली, हाजी यासीन अली, अशफाक अहमद, ताहिर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed