फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Muslims are being targeted in the name of encroachment: MP

अतिक्रमण के नाम पर मुसलमानों को बनाया जा रहा निशाना : सांसद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Muslims are being targeted in the name of encroachment: MP
रामपुर। सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने लोकसभा में जिले में अतिक्रमण के नाम पर की जा रही कार्रवाई का मुद्दा उठाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बुधवार को लोकसभा में मुद्दा उठाते हुए कहा कि जिले में अतिक्रमण को हटाने के नाम पर लोगों को बर्बाद किया जा रहा हैा। लोगों को बेरोजगार किया जा रहा है। सदमे से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। प्रशासन की ओर से 50 साल पुरानी दुकानों को तोड़ा जा रहा है। उन लोगों पर भी कार्रवाई की जा रही है, जिन पर नक्शे भी हैं।

खास तौर से मुसलमान की दुकानों और इबादतगाहों को तोड़ा जा रहा है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई को रोका जाए। सरकार का काम रोजगार देना है, न कि लोगों को उजाड़ना। अगर सड़क चौड़ी करनी है तो पहले दुकानदारों को बसाया जाए। अगर उन्हें बसाया नहीं गया तो उनके बच्चे भूखे मरने लगेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed