फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   murderer arrested

अवैध संबंधों के शक में की थी साले ने जीजा की हत्या, गिरफ्तार कर भेजा जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
murderer arrested
शाहबाद (रामपुर)। भतीजी की शादी में आए जीजा की साले ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या करने की वजह अपनी पत्नी से जीजा के अवैध संबंधों का शक होना बताया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रवाना पट्टी उदा गांव में बदायूं जनपद के थाना वजीरगंज के गांव निजामपुर निवासी राजेंद्र अपने साले अमर सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने आया था। शुक्रवार सुबह को बरात के वापस जाने के बाद राजेंद्र गांव में ही जगदीश के घर में आराम कर रहा था। इस दौरान जब जगदीश घर पर आया तो उसने देखा कि राजेंद्र का दूसरा साला प्रथम सिंह अपने जीजा पर चाकू से हमला कर रहा है और राजेंद्र लहूलुहान है। जिसे देखकर जगदीश ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर प्रथम सिंह मौके से फरार हो गया था और अन्य परिजन व रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद परिजन राजेंद्र को उपचार के लिए ले गए लेकिन जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। राजेंद्र की मौत के बाद उसके बेटे जितेंद्र ने प्रथम सिंह के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी प्रथम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर उसके घर से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, हत्यारोपी प्रथम सिंह की उसके जीजा राजेंद्र से पहले भी उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध में शक में विवाद होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed