फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   murder of young

हत्या कर पेड़ पर लटकाया शव, रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
murder of young
भोट (रामपुर)। मंगलवार की देर शाम से लापता महेंद्र का शव पीपल गांव के बाहर पेड़ पर लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंचे महेंद्र के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने एक महिला सहित कई अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

भोट थाना क्षेत्र के पीपल गांव निवासी महेंद्र (35) अपने गांव में टेंट हाउस चलाता था। परिजनों के अनुसार मंगलवार देर शाम महेंद्र क्षेत्र के ही मनुनगर गांव में एक समारोह में टेंट लगाने लगाया था, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने रात भर उसे तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। बुधवार दोपहर बार गांव में एक खेत लगे यूकेलिप्टस के पेड़ पर उसका शव लटकता हुआ मिला। सूचना रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे परिजन नगला बेघराज गांव निवासी एक महिला पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे और थाना पुलिस को सूचना दी। युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हंगामा कर रहे परिजनों को किसी तरह समझाकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को जिला चिकित्सालय भिजवाया। वहीं मृतक के पिता और गांव के चौकीदार मोहन लाल ने बताया कि उसके पुत्र की शादी करीब पंद्रह वर्ष पूर्व हुई थी। उसके तीन बच्चे भी है। उनका आरोप है कि एक महिला नाम की युवती से महेंद्र के ताल्लुकात थे। मंगलवार देर शाम को युवती ने ही फोन कर उसके पुत्र को बुलाया था और अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर शव को उसके पुत्र की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर युवती व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि महेंद्र की हत्या की गई थी या उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed