{"_id":"58fbad8c4f1c1bee488b4716","slug":"murder-of-women00","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर शव खेत में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या कर शव खेत में फेंका
अमर उजाला ब्यूूूरो /रामपुर
Updated Sun, 23 Apr 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
रामपुर के नवी गंज मे हुई महिला की हत्या के बाद शोकाकुल परिवार।
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर उसके शव को खेत में फेंक दिया गया। खेत में महिला की लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नबीगंज गांव के खेत में शनिवार की सुबह एक महिला का शव मिला। ग्रामीणों ने उसकी पहचान पनवड़िया निवासी ममता सिंह के रूप में की। पुलिस के मुताबिक ममता की शादी काफी समय पहले नवीगंज के रहने वाले रामभजन से हुई थी। इस दौरान उसके पांच बच्चे भी हुए थे। ममता का गांव के ही रहने वाले रामभजन के दूर के रिश्तेदार अवधेश के संग प्रेेम प्रसंग हो गया था। एक साल पहले दोनों लोग मौका पाकर वहां से भाग गए।
विज्ञापन
बाद में राम भजन ने अवधेश व उसके परिवार वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। लेकिन पुलिस ने भैया दूज वाले व दिन दोनों लोगों में समझौता करा दिया था। ममता अपने प्रेमी अवधेश के साथ ज्वालानगर में रह रही थी। लेकिन शनिवार सुबह को उसकी लाश मिल गई। लाश मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। जबकि मृतका के चेेचेरे देवर महेश की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हुई है। फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग को लेकर उपजा विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद से प्रेमी अवधेश मय परिवार के गायब बताया गया है।
विज्ञापन