{"_id":"61fc1d1f29af305d643a5d22","slug":"murder-of-women-rampur-news-mbd4178700117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुपुरा में महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुपुरा में महिला की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटवाई (रामपुर)। पटवाई थाना क्षेत्र के गांव बहपुरा में महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को फंदे पर लटका दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृत महिला के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने मृत महिला के पति सहित छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
केमरी थाना क्षेत्र के चकिया हयातनगर गांव निवासी पूरनलाल ने अक्तूबर 2021 में अपनी बेटी रेखावती (21) की शादी पटवाई थाना क्षेत्र के बहपुरा गांव निवासी सतीश के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को ससुराल के लोग अक्सर प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने महिला रेखा को फंदे पर लटका दिया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर रेखावती के पिता पूरनलाल परिवार सहित बहपुरा गांव पहुंच गए और हत्या करने का आरोप लगाने लगे। इस बीच ससुराल वाले घर से फरार हो गए। उधर, सूचना मिलते ही पटवाई थाना प्रभारी पंकज पंत भी पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पटवाई पुलिस ने मृत महिला के पति सतीश, रामऔतार, ऊदल, नन्नी, दुर्गा और सीमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।