फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   murder of truck driver

बुलंदशहर के ट्रक चालक की हत्या, क्लीनर पर रिपोर्ट 

Thu, 22 Dec 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बिलासपुर/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो  बिलासपुर/ रामपुर Updated Thu, 22 Dec 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
murder of truck driver
बिलासपुर कोतवाली के पास खड़ा ट्रक। इसी में मिली थी चालक की लाश।

विज्ञापन
दो दिन पूर्व क्लीनर ने चालक की हत्या कर शव ट्रक के केबिन में सीट के नीचे छिपाकर कोतवाली गेट के पास खड़ा कर दिया था। चालक के सिर पर किसी वजनदार चीज से हमला कर हत्या की गई थी। मंगलवार को ट्रक मालिक के पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी क्लीनर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए थे। फिलहाल, हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। 

19 दिसंबर यानी दो दिन पूर्व रुद्रपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने नगर में मेन चौराहे के पास हाईवे किनारे खड़े मूंगफली के एक ठेले को टक्कर मार दी थी। लोगों ने ट्रक चला रहे राजू निवासी पहाड़ी गेट, रामपुर को पकड़ लिया था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर राजू पाइप भरे ट्रक को कोतवाली गेट के पास खड़ा करके भाग गया था।
विज्ञापन


मंगलवार रात उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर के थाना किच्छा के ग्राम किशनपुर निवासी गिरिजा शंकर शर्मा ने कोतवाली पहुंचकर गेट पर खड़े ट्रक को अपना बताया। उसने चालक सूरजपाल (50) पुत्र लिखिराम निवासी उल्लेढ़ा थाना गुलावठी जिला बुलंदशहर और क्लीनर राजू निवासी पहाड़ी गेट, रामपुर पर लोहे के पाइप से भरा ट्रक गायब करने का आरोप लगाया है। इसके बाद  कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी ने ट्रक की तलाशी ली तो केबिन की सीट के नीचे चालक सूरजपाल की लाश मिली। चालक के सिर पर किसी वजनदार चीज से हमला किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक स्वामी ने बताया कि दोनों 17 दिसंबर को गाजियाबाद से लोहे के पाइप भरकर रुद्रपुर की एक कंपनी को लाए थे। 18 को रविवार होने के कारण कंपनी में माल न उतरने पर उसने रुद्रपुर के लालपुर में चालक को डीजल के लिए रुपये दिए थे। आशंका जताई कि दोनों में शराब पीकर विवाद हुआ होगा और क्लीनर ने चालक की हत्या कर शव को ट्रक में छिपा दिया होगा। बाद में माल भरे ट्रक को रामपुर में बेचने के लिए जा रहा होगा।


पुलिस ने ट्रक स्वामी की ओर से क्लीनर राजू के खिलाफ हत्या और शव छिपाने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, सूचना पर मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हत्या रुद्रपुर में हुई है। तहकीकात शुरू कर दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed