{"_id":"585ad9d44f1c1b1864e3b1cb","slug":"murder-of-truck-driver-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर के ट्रक चालक की हत्या, क्लीनर पर रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर के ट्रक चालक की हत्या, क्लीनर पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/ रामपुर
Updated Thu, 22 Dec 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर कोतवाली के पास खड़ा ट्रक। इसी में मिली थी चालक की लाश।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो दिन पूर्व क्लीनर ने चालक की हत्या कर शव ट्रक के केबिन में सीट के नीचे छिपाकर कोतवाली गेट के पास खड़ा कर दिया था। चालक के सिर पर किसी वजनदार चीज से हमला कर हत्या की गई थी। मंगलवार को ट्रक मालिक के पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी क्लीनर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए थे। फिलहाल, हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।
19 दिसंबर यानी दो दिन पूर्व रुद्रपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने नगर में मेन चौराहे के पास हाईवे किनारे खड़े मूंगफली के एक ठेले को टक्कर मार दी थी। लोगों ने ट्रक चला रहे राजू निवासी पहाड़ी गेट, रामपुर को पकड़ लिया था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर राजू पाइप भरे ट्रक को कोतवाली गेट के पास खड़ा करके भाग गया था।
मंगलवार रात उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर के थाना किच्छा के ग्राम किशनपुर निवासी गिरिजा शंकर शर्मा ने कोतवाली पहुंचकर गेट पर खड़े ट्रक को अपना बताया। उसने चालक सूरजपाल (50) पुत्र लिखिराम निवासी उल्लेढ़ा थाना गुलावठी जिला बुलंदशहर और क्लीनर राजू निवासी पहाड़ी गेट, रामपुर पर लोहे के पाइप से भरा ट्रक गायब करने का आरोप लगाया है। इसके बाद कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी ने ट्रक की तलाशी ली तो केबिन की सीट के नीचे चालक सूरजपाल की लाश मिली। चालक के सिर पर किसी वजनदार चीज से हमला किया गया था।
विज्ञापन
ट्रक स्वामी ने बताया कि दोनों 17 दिसंबर को गाजियाबाद से लोहे के पाइप भरकर रुद्रपुर की एक कंपनी को लाए थे। 18 को रविवार होने के कारण कंपनी में माल न उतरने पर उसने रुद्रपुर के लालपुर में चालक को डीजल के लिए रुपये दिए थे। आशंका जताई कि दोनों में शराब पीकर विवाद हुआ होगा और क्लीनर ने चालक की हत्या कर शव को ट्रक में छिपा दिया होगा। बाद में माल भरे ट्रक को रामपुर में बेचने के लिए जा रहा होगा।
पुलिस ने ट्रक स्वामी की ओर से क्लीनर राजू के खिलाफ हत्या और शव छिपाने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, सूचना पर मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हत्या रुद्रपुर में हुई है। तहकीकात शुरू कर दी गई है।