{"_id":"587a7a9d4f1c1b222aba8f8f","slug":"murder-of-samitikeeper","type":"story","status":"publish","title_hn":"समोदिया सहकारी समिति पर सो रहे चौकीदार की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समोदिया सहकारी समिति पर सो रहे चौकीदार की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो / स्वार/रामपुर
Updated Sun, 15 Jan 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
समोदिया किसान सेवा सहकारी समिति में सो रहे चौकीदार महबूब वाल्मीकि की कनपटी पर गोली मार कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्या किस कारण हुई? ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
तहसील क्षेत्र के गांव मधुपुरा निवासी 55 वर्षीय महबूब वाल्मीकि उर्फ छोटे पुत्र नन्ने वाल्मीकि कई दशक से स्वार रामपुर मार्ग स्थित गांव समोदिया किसान सेवा सहकारी समिति पर चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। शनिवार की सुबह जब वह घर नहीं पहुंचे, तो परिजन चिंतित हो गए। लगभग साढ़े दस बजे उनका बेटा राहुल समिति पर उन्हें देखने आया। जैसे ही उसने कमरे का दरवाजा खोला, तो पिता को खून से लथपथ देख उसके होश फाख्ता हो गए। उसने सूचना परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
चौकीदार के बेटे बंटी वाल्मीकि की ओर से दी गई तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस को हत्या के संबंध में मौके से कोई ठोस सुबूत नहीं मिला। परिजन भी कुछ बता नहीं सके। पुलिस ने उनके मोबाइल को कब्जे में किया है। उसकी कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है, ताकि कुछ सुराग हाथ लगे। ग्रामीणों के अनुसार महबूब मिलनसार था। उनकी गांव में किसी से कोई कहासुनी नहीं हुई थी। वह रोजाना रात को आने के बाद सुबह समिति पर साफ सफाई करके घर जाते थे।
विज्ञापन