फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   murder of farmer in bhot aera

किसान की हत्या कर शव खाली पड़े मैदान में फेंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
murder of farmer in bhot aera
भोट के इंड्रा गांव में तौफीक की हत्या के बाद रोते परिजन।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RAMPUR
भोट (रामपुर)। घर में सो रहे एक ग्रामीण की अज्ञात लोगों ने हत्या कर शव घर से करीब दो सौ मीटर दूर खाली पड़े मैदान में फेंक दिया। सुबह अधेड़ का शव मिलने पर परिजनों के होश उड़ गए। रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए और थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भोट थाना क्षेत्र के इंड्रा गांव निवासी तौफीक (50) खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। ग्रामीणों के अनुसार वह अपनी दो पुत्रियों और पत्नी के साथ घर पर ही रहते थे। उनके दो पुत्र इरफान और शहनवाज जयपुर में काम करते हैं। मंगलवार रात परिजन घर में सो रहे थे और वह घर के बाहर की ओर बने एक कमरे में अकेले ही सो रहे थे। बुधवार सुबह गांव के बाहर खाली पड़े मैदान में अधेड़ का शव देख सनसनी मच गई। थोड़ी ही देर में शव की शिनाख्त गांव निवासी तौफीक का होने पर ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। घर में सो रहे अधेड़ का शव गांव में मिलने की सूचना पर परिजनों के होश उड़ गए। रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए और थाना पुलिस को सूचना दी। घर में सो रहे अधेड़ की हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आननफानन में थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर सीओ केमरी अशोक कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का मौका मुआयना कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। सीओ अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के सिर में हल्के चोट के निशान हैं। मृतक की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का पता चल पाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed