फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   murder of fallower

शहजादनगर थाने के फालोवर की हत्या

Wed, 12 Apr 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर Updated Wed, 12 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
murder of fallower
रामपुर मे पोस्टमार्टम पर डालचंद की मोत के बाद विलाप करते परिजन

विज्ञापन

शहजादनगर थाने के फालोअर की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने दो दिन बाद नहर के किनारे से शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के दोनों हाथ बंधे और गले में रस्सी बंधी थी। घर वालों ने फालोवर के किसी की रंजिश से इनकार किया है। इसलिए हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है। पुलिस भी खामोश है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

शहजादनगर थाना क्षेत्र के जादोंपुर निवासी स्व. हीरालाल का बेटा डालचंद (30) शहजादनगर थाने का फालोअर था। वह काफी समय से परिवार वालों के साथ पुलिस लाइन में रह रहा था। कुछ समय पहले ही उसकी तैनाती थाने में की गई थी। डालचंद रविवार की रात खाना बनाने के बाद वह बाइक से घर जाने को कहकर थाने से निकला था लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। आधी रात के बाद परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पहले थाने फोन किया और फिर रिश्तेदारियों में तलाशा। दो दिन बाद भी डालचंद का पता नहीं चला। बाद में परिवार के लोगों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन


सोमवार की शाम पुलिस को उसकी बाइक मेघानगला के जंगल में खड़ी मिली। पुलिस ने बाइक को थाने ले आई और फिर उसकी तलाश शुरू कर दी। मंगलवार की सुबह ग्रामीण दुगनपुर गांव स्थिति तकिया के नहर से गुजर से गुजर रहे थे उनकी नजर युवक के शव पर पड़ी। इस बीच एक ग्रामीण ने शव पड़े होने की सूचना शहजादनगर पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी और पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। शिनाख्त कराने पर शव फालोअर डालचंद का निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। कुछ ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के दोनों हाथ रस्सी से बंधे थे और गला में भी रस्सी पड़ी थी। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि डालचंद की हत्या गला घोंटकर की गई होगी। पोस्टमार्टम  हो जाने  के बाद उसके शव पुलिस लाइन में ले जाया गया।  जहां सलामी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed