फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   murder of auto driver

लूट के बाद आटो चालक की हत्या, शव डैम में फेंका

Sun, 19 Mar 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/केमरी/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/केमरी/रामपुर Updated Sun, 19 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
murder of auto driver
केमरी में मृत आटो चालक की मौत के बाद विलाप करते परिजन।

विज्ञापन


भोट थाने के गांव से लापता हुए आटो चालक की कुछ लोगों ने हत्या कर शव को केमरी की भाखड़ा डैम में फेंक दिया था। केमरी पुलिस ने शव को बरामद कर भोट पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले को आत्महत्या का बता रही है, मगर, मृतक के परिजन मामला लूटपाट के बाद हत्या कर शव को डैम में फेंकने की बात कही है। 

ज्ञात हो कि भोट थाना क्षेत्र के ग्राम करीमपुुुर शर्की निवासी नन्हू सिंह (45) दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहकर आटो चलाने का काम करता था। वह आठ मार्च को अकेले ही होली मनाने के लिए गांव में रह रहे अपने पिता रामभरोसे व गांव वालों से होली मिलने के लिए आया था। मृतक के पिता का कहना है कि उसके पुत्र ने ग्राम सुगाहनगला निवासी एक व्यक्ति को अपनी गाय बेंचीं थी। मगर, गाय खरीदने वाले ने उसे रुपये नहीं दिए थे। उनका पुत्र सुहागनगला रुपये लेने की बात कहकर उनसे गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। मृतक की पत्नी उर्मिला व पुत्रों का आरोप है कि उन्हें यह बात बताई गई है कि नन्हू सिंह कश्यप के पास सात हजार रुपये थे।
विज्ञापन


रविवार की सुबह केमरी पुलिस को सूचना मिली कि पीलाखार डैम में किसी की लाश तैर रही है। सूचना पर थाना प्रभारी सुनील शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। बाद में मृतक की शिनाख्त नन्हू सिंह कश्यप के रुप में मृतक के कुछ संबंधियों ने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना के बाद मृतक के परिजन भी विलाप करते हुए मौके पर पहुंच गए। केमरी थाना प्रभारी की सूचना पर भोट थाना प्रभारी जरत सिंह ने बताया मृतक की  पत्नी उर्मिला ने भोट थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी में कहा था कि उसके पति  आठ मार्च को बाजार गए थे जो आज तक नहीं लौटे हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज  करके मामले की जांच शुरु कर दी थी। केमरी थाना प्रभारी का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। जबकि, शरीर के काले पड़ने के कारणों का पता पीएम रिपोर्ट के आने के बाद ही चल सकेगा। भोट थाना प्रभारी का कहना है कि गुमशुदगी को संदिग्ध मृत्यु में तरमीम कर लिया गया है और शव को पीएम को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed