फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Dispute between two parties, one villager died in the fight, now police is investigating

Rampur: दो पक्षों के बीच विवाद, मारपीट में एक ग्रामीण की मौत, अब पुलिस कर रही जांच

Thu, 14 Mar 2024 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Updated Thu, 14 Mar 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Rampur: Dispute between two parties, one villager died in the fight, now police is investigating
यूपी पुलिस की गाड़ी डायल 100 - फोटो : अमर उजाला

रामपुर जिले के केमरी में घर के बाहर गाली देने से रोकने पर दो पक्षों में उपजे विवाद में गांव स्वार खुर्द निवासी अमर सिंह (56) की सिर पर डंडा मारकर हत्या कर दी गई। एसपी का कहना है कि अमर सिंह की हत्या के मामले में अभी थाने में कोई तहरीर नहीं आई है।

विज्ञापन


उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गांव स्वार खुर्द के ग्रामीणों ने बताया कि अमर सिंह में बुधवार रात करीब आठ बजे पड़ोसी के घर के बाहर गाली दे रहा था। जिस पर पड़ोसियों ने उसे रोका तो दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि मामला बढ़ा तो पड़ोस के लोग अमर सिंह को घर के अंदर ले गए और उसकी पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि पड़ोस के लोगों ने सिर पर डंडे से वार किया, जिससे अमर सिंह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन घायल अमर सिंह को जिला अस्पताल रामपुर ले आए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन बताया गया है।


एसपी राजेश द्विवेदी का कहना है कि शराब के नशे में गाली-गलौज करने के बाद झगड़ा हुआ था। जिसमें अमर सिंह की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने पर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed