फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Murder charges filed against four nephews in student's murder

Rampur News: छात्र की हत्या में चार चचेरे भाइयों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Wed, 11 Feb 2026 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 11 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Murder charges filed against four nephews in student's murder
धमोरा। शहजाद नगर पुलिस ने छात्र की हत्या के मामले में चार भाइयों तस्लीम, अजीम, अलीम और शमीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ये चारों ही मृतक के चचेरे भाई हैं। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पुरानी रंजिश में हत्या की गई है।
विज्ञापन

ग्राम नरखेड़ा गांव निवासी मुस्तकीम खेती करते हैं। रविवार को गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए उनका बेटा शुएब (14) भी परिजनों के साथ गया था। वह कक्षा सात में पढ़ता था। रात करीब दस बजे तक वह वहां पर चल रहे डीजे के पास मौजूद था। इसके बाद वह अपने दोस्तों से घर जाने की बात कहकर निकल गया, लेकिन घर नहीं पहुंचा। शोएब के घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू कर दी। सोमवार को गांव के तालाब में शुएब का शव उतराता दिखाई दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव जब बाहर निकलवाया तो उसकी गर्दन पर चोट के निशान देखकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। मंगलवार को परिजन थाने पहुंचे और तहरीर दी। तहरीर में छात्र के पिता ने अपने भतीजों पर रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने तस्लीम, अजीम, अलीम और शमीम के खिलाफ केस दर्ज लिया है। ये चारों ही शुएब के चचेरे भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहजादनगर थानाध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया कि मृतक के पिता ने भतीजों पर हत्या का आरोप लगाया है। इसी आधार पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हत्या क्यों की गई है, उसकी गहनता से जांच की जा रही है। गांव के लोगों से भी जानकारी की जा रही है।

---

तीनों भाई फरीदाबाद से आए थे
पुलिस जांच में सामने आया है कि चचेरे तीन भाई फरीदाबाद में काम करते हैं। तीनों घटना के दिन ही फरीदाबाद से गांव पहुंचे थे। रात 10 बजे तक तीनों चचेरे भाई भी डीजे पर डांस कर रहे थे। जब शुएब घर गया तो उसके बाद ये लोग भी चले गए। सुबह जब पुलिस जांच कर रही थी तो एक भाई के हाथ पर नाखून का एक निशान भी था। एसओ कुलदीप सिंह ने इस बारे में हत्यारोपी से पूछा भी था लेकिन वह बहाने बनाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed