फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Murder allegation in the case of prisoner Faisal's death; complaint lodged with the SP.

Rampur News: बंदी फैसल की मौत के मामले में हत्या का आरोप, एसपी से शिकायत

Wed, 08 Jul 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 08 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Murder allegation in the case of prisoner Faisal's death; complaint lodged with the SP.
रामपुर। जिला कारागार में बंद टांडा निवासी बंदी फैसल की मौत के करीब एक माह बाद उसकी मां ने कुछ लोगों और जेल में बंद एक बंदी पर साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी से शिकायत कर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

टांडा थाना क्षेत्र निवासी फैसल की 16 जून को जिला कारागार में मौत हो गई थी। जेल प्रशासन का कहना था कि फैसल नशे का आदी था, लेकिन जेल में नशा न मिलने से उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को फैसल की मां सरताज बेगम ने एसपी से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि 13 जून को उनके बेटे का क्षेत्र के कुछ युवकों से विवाद हुआ था। आरोपियों ने उससे एक लाख रुपये की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने एक वारंट के आधार पर फैसल को जेल भेज दिया था, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि जिन लोगों से उनके बेटे का विवाद हुआ था, उनका एक रिश्तेदार भी जेल में बंद है। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने साजिश के तहत उनके बेटे की हत्या कराई है। महिला ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed