फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   murder acused arrested after 16 years

16 साल बाद पकड़ में आया हत्यारोपी, जेल भेजा

Fri, 29 Apr 2016 12:46 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर Updated Fri, 29 Apr 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हत्या के एक मामले में आरोपी ने खुद को मरा घोषित किया और आराम से अपने ही घर में रहता रहा। सोलह साल तक उसने पुलिस और अदालत को चकमा दिया। आखिरकार अपने ही रिश्तेदार से दुश्मनी उसको महंगी। जेल से जमानत पर बाहर आए रिश्तेदार ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर पोल खोल दी। कोर्ट ने वारंट जारी किया। पुलिस ने मुखबिर लगाए और गुरुवार को यह हत्यारोपी अपने ही घर से पुलिस के चंगुल में फंस गया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जहां से उसको जेल भेज दिया गया।

मामला शहर के गंज थाना क्षेत्र का है। गंज थाने के बजरिया खानसामा निवासी भूरा कुरैशी की वर्ष 1989 में हुई थी। इस हत्या में सरदार, रईस आदा, रईस और सद्दीक नामजद हुए थे। पुलिस ने सभी को पकड़कर कर जेल भेजा था। सन 1980 में रामपुर कोर्ट से फैसला हुआ, जिसमें सरदार और रईस आदा को सजा हुई। बाद में वह जमानत पर छूट गए।  मामला उच्च  न्यायालय में चला गया। सन 2000 में इलाहाबाद हाईकोर्ट से भी निचली अदालत से मिली सजा का फैसला बरकरार रखा गया। गंज थानाध्यक्ष जीत सिंह के अनुसार सन 2000 में हाईकोर्ट से सजा बरकरार रहने के बाद से  सरदार और रईस आदा फरार चल रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच दोनों ने  खुद को मरा घोषित करा दिया।  सरदार का अपने ही एक रिश्तेदार से कुछ समय पूर्व झगड़ा हो गया था। वह रिश्तेदार किसी मामले में जेल चला गया। उसे लगा कि सरदार ने चाल चलकर उसको जेल भिजवाया है। वह जेल से जमानत पर बाहर आया तो सरदार को सबक सिखाने के लिए करीब एक माह पूर्व उसने कोर्ट  में एक हलफनामा दाखिल किया। इस हलफनामा में उसने सरदार को जिंदा बताया। इस पर  कोर्ट ने सरदार के खिलाफ वारंट जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गंज  थाना प्रभारी जीत सिंह के अनुसार  गुरुवार को सूचना मिली कि सरदार  अपने घर पर ही मौजूद है। पुलिस ने छापा मारा तो वह घर पर ही मिला। उसे  न्यायालय में पेश किया गया जहां से अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed