फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Munish reached Rampur as National Secretary and received a warm welcome.

Rampur News: राष्ट्रीय सचिव बनकर रामपुर पहुंचे मुनीश का जोरदार स्वागत

Mon, 16 Dec 2024 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 16 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Munish reached Rampur as National Secretary and received a warm welcome.
रामपुर। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद मुनीश चंद्र शर्मा पहली बार रामपुर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका शहर में जोरदार स्वागत किया। उन्हें खुली जीप में बैठाकर काफिले की शक्ल में एसपी चौराहा, एलआईसी चौराहा, राम-रहीम पुल होते हुए ज्वालानगर स्थित परशुराम मंदिर ले गए। यहां मंदिर पहुंचकर उन्होंने भगवान परशुराम का पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन

मुनीश चंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उनकी सरकार से मांग है कि ब्राह्मणों के हितार्थ ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए। इसके लिए वह आगे भी संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों ने सदा से ही समाज की भलाई के लिए कार्य किया। ब्राह्मण सदैव धर्म की जय और अधर्म के नाश के लिए कार्य करते हैं। प्राणियों में सद्भावना और विश्व कल्याण की बात ब्राह्मण ही करते हैं। इतिहास साक्षी है कि धर्म की रक्षा के लिए ब्राह्मणों ने सबसे ज्यादा बलिदान दिए हैं। लेकिन कुछ षड्यंत्रकारी शक्तियां ब्राह्मणों के मान सम्मान से खिलवाड़ करने में लगी हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारी सरकार ब्राह्मणों के हितार्थ ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन करें।
विज्ञापन

युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनुभव वशिष्ठ ने कहा कि आपसी तालमेल से बड़ी से बड़ी समस्याएं हल हो जाती हैं, इसलिए हमें आपसी तालमेल बनाए रखना चाहिए। इस अवसर पर सह संयोजक अभय गौड़ अंबर वशिष्ठ, श्यामबाबू शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, राकेश शर्मा, पवन पाठक, शशि कुमार शर्मा, निलेश शर्मा, रघुनंदन भारद्वाज, राममोहन चतुर्वेदी, गजेंद्र शंकर दुबे, अतुल शर्मा, उमेश शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed