फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Municipal President arrived to get the pump repaired in the locality of MP Azam Khan

सांसद आजम खां के मोहल्ले की टंकी का पंप ठीक कराने के लिए पहुंची नगर पालिकाध्यक्ष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Municipal President arrived to get the pump repaired in the locality of MP Azam Khan
रामपुर में टंकी नंबर पांच की मोटर खराब होने के बाद कर्मियों से जानकारी करती पालिकाध्यक्ष फात्मा ? - फोटो : RAMPUR
रामपुर। सांसद आजम खां के मोहल्ले की टंकी का पंप ठीक कराने लिए नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा जबी खुद पहुंच गईं। उन्होंने नगर पालिका के कर्मचारियों की जमकर क्लास लगाई और अपने सामने ही मरम्मत का काम शुरू कराया। साथ ही भविष्य में पानी की समस्या को लेकर लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शहर में पेयजल के मुकम्मल संसाधन होने के बाद भी लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। लापरवाही और सुस्ती की वजह से हजारों लोगों की आबादी शुद्घ पेयजल की मोहताज है। यहां तक कि सांसद आजम खां और शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा के मोहल्ले की पानी की टंकी से पिछले पांच दिनों से पेयजलापूर्ति नहीं हो रही थी। लोगों ने कई बार इसकी शिकायत नगर पालिका के अधिकारियों से की, लेकिन अधिकारियों ने इसे गंभीरता नहीं लिया।
विज्ञापन

अफसरों की इसी लापरवाही की वजह से चार वार्डों के लोग बूंद बूंद पानी को तरसते रहे। मामला मीडिया के सामने आने के बाद बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा जबी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने नगर पालिका के जलकल विभाग के अधिकारियों को तलब कर लिया। समस्या के बारे में जानकारी की तो पता लगा कि सामान न होने की वजह से पंप को ठीक नहीं किया जा सका है। इसी वजह से पेयजल आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन ने जलकल अभियंता समेत जेई को जमकर हड़का दिया। उन्होंने तुरंत समस्या का निस्तारण कर पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए। जलकल अभियंता ने तुरंत मेरठ से कुछ सामान मंगवाया और शाम तक पंप को चालू कराने का आश्वासन दे दिया। वहीं, चेयरमैन फात्मा जबी ने कहा कि यदि पेयजल को लेकर आगे समस्या हुई तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed