{"_id":"607dc2df8ebc3ed9b81a2900","slug":"municipal-magistrate-imposed-fine-of-21-thousand-rupees-on-those-who-do-not-use-masks-rampur-news-mbd386837865","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर मजिस्ट्रेट ने मास्क का प्रयोग न करने वालों पर लगाया 21 हजार रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर मजिस्ट्रेट ने मास्क का प्रयोग न करने वालों पर लगाया 21 हजार रुपये का जुर्माना
विज्ञापन
रामपुर। नगर मजिस्ट्रेट ने मास्क को लेकर चेकिंग की। इस दौरान पेट्रोल पंप पर दो कर्मचारी बिना मास्क लगाए पेट्रोल बेचते मिले, जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने दोनों ही कर्मचारियों पर जुर्माना लगा दिया। इसके अलावा भी कार्रवाई की। उन्होंने पूरे दिन में बिना मास्क पहनने वालों पर कार्रवाई करते हुए 21 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
पेट्रोल पंप से किसी अज्ञात व्यक्ति ने बिना मास्क पहने कार्मिकों का वीडियो जिलाधिकारी को प्रेषित किया था, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल नगर मजिस्ट्रेट पेट्रोल पंप पर पहुंचे। वीडियो के माध्यम से की गई शिकायत सही पाई गई, जिस पर नगर मजिस्ट्रेट ने दोनों कार्मिकों के साथ-साथ पेट्रोल पंप के मैनेजर के विरुद्ध भी एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट अन्य पेट्रोल पंप, ट्रैक्टर एजेंसी, बाइक एजेंसी और शहर के भ्रमण के दौरान विभिन्न दुकानों पर मास्क का प्रयोग न करने वालों के विरुद्ध 19 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासनिक स्तर से गंभीरता पूर्वक कदम उठाए जा रहे हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ-साथ आमजन की सकारात्मक भागीदारी और सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। आमजन से अपेक्षा है कि वे अनावश्यक रूप से अपने घरों से बाहर न निकले और यदि निकलें तो मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। सैनिटाइजर और फिजिकल डिस्टेंसिंग के महत्व को भी समझें। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, अधिशासी अधिकारी और थाना प्रभारी आदि द्वारा भी मास्क का प्रयोग न करने वालों पर सख्ती करते हुए उनके विरुद्ध जुर्माना लगाने की कार्यवाही की जा रही है।