फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   mukhtar abbas naqvi at rampur for zila panchayat president election

नकवी ने नामी जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों की गहराई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
mukhtar abbas naqvi at rampur for zila panchayat president election
रामपुर। केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर प्रवास के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के मद्देनजर पार्टी पदाधिकारियों की तैयारियों की गहराई भी नापी। जान है तो जहान है नामक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत कराने रामपुर पहुंचे नकवी ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ अब तक की तैयारियों पर पूछताछ की।
विज्ञापन

शनिवार शाम तीन दिवसीय दौरे पर रामपुर पहुंचे नकवी ने रविवार को पूरा दिन पार्टी के लोगों से मुलाकात में गुजारा। शंकरपुर स्थित उनके आवास पर रविवार सुबह से ही भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके अलावा भाजपा पदाधिकारी भी पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने सबको पूरा समय दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अब तक की तैयारियों के साथ आगामी रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के तीन जुलाई को प्रस्तावित चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियों के बाबत पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रामपुर से भाजपा समर्थित ख्यालीराम लोधी चुनाव आसानी से जीत लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में जिला पंचायत के 34 सदस्य हैं। अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने के लिए 18 सदस्यों की जरूरत है। दलीय नजरिए से वर्तमान में 11 सदस्य सपा समर्थित हैं। भाजपा समर्थित सदस्यों की संख्या सात है। बसपा समर्थित तीन और कांग्रेस समर्थित दो हैं। 11 सदस्य निर्दलीय हैं।

निर्दलीय भी पहुंचे नकवी से मिलने
रामपुर में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की मौजूदगी के दौरान भाजपा पदाधिकारियों, पार्टी समर्थित जिला पंचायत सदस्यों ने उनसे मुलाकात की। इसके अलावा मौका देखकर कुछ निर्दलीय सदस्य भी उनसे मिलने पहुंचे। चर्चा है कि चुनाव की तारीख का वक्त आने तक भाजपा की ओर से जोड़तोड़ का सिलसिला और तेज हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed