फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   mrf center create

शहर को मिलेगी कूड़े की समस्या से निजात, बनेगा एमआरएफ सेंटर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
mrf center create
रामपुर में बमनपुर स्थित डंपिंग ग्राउंड पर पड़ा हुआ कूड़ा। - फोटो : RAMPUR
रामपुर। शहरवासियों को जल्द ही कूड़े की समस्या से निजात मिलेगी। आगामी कुछ दिनों बाद डंपिंग ग्राउंड पर कूड़े के ढेर नजर नहीं आएंगे। इसके लिए नगर पालिका की ओर से एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर बनाया जाएगा। इस बाबत काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका निर्माण शुरू हो जाएगा, जहां से सूखे एवं गीले कूड़े को अलग-अलग किया जाएगा। गीले कूड़े से खाद बनाई जाएगी, जबकि सूखा कूड़ा निजी फर्म को बेच दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में कूड़ा निस्तारण का कोई इंतजाम नहीं है। यहां तक अब तक नगर पालिका की ओर से कूड़ा डोर-टू-डोर एकत्र करने के बाद डंपिंग ग्राउंड में फेंक दिया जाता है। इसमें प्लास्टिक और ई-कचरा भी शामिल होता है। इससे पर्यावरण को नुकसान होता है, जिसके बाद केंद्र सरकार की ओर से निकायों को कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, रामपुर में कूड़ा निस्तारण के लिए शहजादनगर के पास करीब सौ बीघा जमीन भी खरीद ली गई थी। तब यह काम निजी कंपनी को दिया गया था। कंपनी ने इस जमीन की चारदीवारी भी करा दी थी, लेकिन इसके बाद किसी ने ध्यान नहीं दिया। ऐसे में लोग ने जमीन की दीवारे तोड़ने के बाद अवैध कब्जा तक कर लिया है।
विज्ञापन

किन्तु, अब एक बार फिर यहां कूड़ा निस्तारण की कवायद शुरू की गई है। इसके लिए नगर पालिका की ओर से एमआरएफ सेंटर का निर्माण किया जाएगा। शहजादनगर में बनने वाले इस सेंटर में सूखे एवं गीले कूड़े को अलग-अलग किया जाएगा, जहां गीले कूड़े से खाद बनाई जाएगी, जबकि सूखा कूड़ा एकत्र कर बेच दिया जाएगा। हालांकि, शुरुआत में यह कार्य खुद नगर पालिका की ओर से किया जाएगा। अगले माह से एमआरएफ सेंटर का निर्माण शुरू हो जाएगा। इस पर करीब 35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed