फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   MP heard people's pain visited waterlogged areas assured compensation to the victims

Rampur: सांसद ने सुना लोगों का दर्द, जलभराव वाले इलाकों का किया दौरा, पीड़ितों को मुआवजे का आश्वासन

Wed, 12 Oct 2022 10:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 12 Oct 2022 10:56 PM IST
सार

सांसद ने कहा कि तीन-चार दिन से लगातार बारिश हो रही थी और ऊपर से बैराज से पानी भी छोड़ा गया था जिसकी वजह से क्षेत्र में जैसी बाढ़ की स्थिति बन गई थी। अब पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है।

विज्ञापन
MP heard people's pain visited waterlogged areas assured compensation to the victims
ट्रैक्टर से नुकसान का जायजा लेते सांसद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर बैराज से कोसी नदी में छोड़ा गया पानी कई गांवों में प्रवेश कर गया है। खेतों के साथ-साथ पानी लोगों के घरों में पहुंच गया है। इस वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को सांसद घनश्याम लोधी खुद ट्रैक्टर चलाकर लोगों के बीच पहुंचे और उनसे बातचीत की। उन्होंने पानी की वजह से सड़कों को हुए नुकसान का भी जायजा लिया। सांसद ने आश्वासन दिया कि सड़़कों की मरम्मत कराई जाएगी और नुकसान का मुआवजा मिलेगा।

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि तीन-चार दिन से लगातार बारिश हो रही थी और ऊपर से बैराज से पानी भी छोड़ा गया था जिसकी वजह से क्षेत्र में जैसी बाढ़ की स्थिति बन गई थी। अब पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। खेतों में पानी भर जाने से फसलें खराब हुई हैं और कुछ लोगों का घर गिर गया है। फसलों और घरों के नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। लेखपाल और एसडीएम को क्षेत्र में हैं। रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजी जाएगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मुआवजा दिए जाने का एलान किया है। मुख्यमंत्री के एलान के मुताबिक मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर सड़क कट गई है। प्रानपुर का एप्रोच मार्ग भी कटने के कगार पर पहुंच गया है। मरम्मत के लिए पत्थर मंगाए गए हैं। दो-तीन दिन में आम आदमी के लिए रास्ता खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अचानक मौसम बदलने से बारिश हुई है। प्रशासन पूरी तरह से मदद करने में लगा हुआ है। मैं भी लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed