{"_id":"6615c9ef263d0066e6055977","slug":"mothers-praises-echoed-from-homes-to-temples-rampur-news-c-282-1-rmp1001-119697-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: घरों से मंदिरों तक गूंजे माता के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: घरों से मंदिरों तक गूंजे माता के जयकारे
विज्ञापन
रामपुर। नवरात्र के पहले दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने घरों में कलश स्थापना कर मां भगवती की पूजा की। मंदिरों में भी सुबह से ही भक्तों के कतारें नजर आईं। श्रद्धालु माता के जयकारे लगा रहे थे। लाइनों में लगकर श्रद्धालुओं ने मां की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद मांगा। मंगलवार से चैत्र नवरात्र की धूमधाम से शुरुआत हो गई। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने घरों पर विधि-विधान से की कलश स्थापना की। श्रद्धालुओं ने श्री दुर्गा नवरात्र व्रत कथा, श्री दुर्गा चालीसा और आरती का पाठ कर पूजन किया। कई श्रद्धालुओं ने श्री दुर्गा सप्तशती के साथ ही कीलक, कवच और अर्गला स्त्रोत का पाठ भी किया। घरों में पूजन के बाद श्रद्धालु मंदिरों व देवी स्थान पर पहुंचे और पूजा की। यहां पर श्रद्धालुओं ने माता को फल अर्पित करने के साथ ही ज्योति जलाकर घी, लौंग, कपूर, धूप, पुष्प आदि अर्पित किए।
दोपहर में घरों में महिलाओं ने माता के छंद गाए और कीर्तन किया गया। नगर के श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ, श्री मनोकामना मंदिर, प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर, श्री नर्मेदेश्वर महादेव मंदिर, श्री हरि मंदिर, माई का थान, महालक्ष्मी मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों में प्रथम नवरात्र पर श्रद्धालु पहुंचे और पूजन किया। साथ ही मंदिरों के पुजारियों व महंतों ने भी मां दुर्गा का पूजन किया। देर शाम को व्रती महिलाओं ने आरती पाठ किया और अपना व्रत खोला। इधर, मिलक, स्वार, शाहबाद, बिलासपुर, टांडा समेत सभी इलाकों में देवी मंदिरों में पूजन-अर्चन किया गया।
-- -- -- -- -- -- --
मां के दर्शन पाने को कतारों में लगे लोग
रामपुर शहर के देवी मंदिरों में माता के दर्शन की एक झलक पाने के लिए लोग कतारों में लगे रहे। प्रशासन द्वारा बनाई गई बैरिकेडिंग के जरिए लोगों ने बारी-बारी से माता का पूजन-अर्चन किया। देर शाम को व्रत खोला। रामपुर शहर में जगह-जगह देवी मंदिरों में दो सिपाही भी तैनात रहे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते रहे और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की मदद करते दिखाई दिए। दोपहर तक ड्यूटी पर तैनात दिखाई दिए।