{"_id":"57d9a36f4f1c1bef30d49471","slug":"mother-and-son-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ मसवासी रामपुर
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खटीमा- पानीपत नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार माँ बेटे की मौत हो गई। हादसे से हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुच कर ट्रक सहित चालक को हिरासत में ले लिया है।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
काशीपुर थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ी निवासी दिलबाग सिंह पुत्र हरजीत सिंह अपनी माता भजन कौर को साथ लेकर बाइक से बुधवार की शाम बाजपुर जा रहा था। कि सुल्तानपुर पट्टी पर करते ही इण्टर कॉलेज के सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मर दी। जिससे माँ बेटे की मोके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा होते ही दोनों और वाहनों की लंबी कतारे लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुच कर ट्रक सहित चालक शकील पुत्र सगीर निवासी थाना शीशगढ़ जिला बरेली को हिरासत में ले लिया है। मां बेटेे की मौत की खबर सुनने के बाद परिवार के लोगों का रो रोकर बुुरा हाल है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बाद में जाम को खुलवाया।
विज्ञापन