{"_id":"693c806867d8801e95007c74","slug":"mother-and-child-die-during-delivery-chaos-ensues-rampur-news-c-282-1-rmp1004-159838-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: प्रसव के दाैरान मां-बच्चे की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: प्रसव के दाैरान मां-बच्चे की मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन
सैदनगर। प्रसव के दौरान एक निजी अस्पताल में महिला व उसके बच्चे की मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के इमरता गांव का है। गांव निवासी इकबाल की 32 वर्षीय पत्नी सलमा गर्भवती थी। समय पूरा होने पर परिजनों ने गर्भवती को पास के ही गांव की क्लीनिक में भर्ती कराया। डॉक्टर ने देखने के बाद गर्भवती महिला को कुछ दवा दी। लेकिन कुछ देर के बाद ही महिला की हालत बिगड़ने लगी।
हालत बिगड़ने पर परिजन घबरा गए और महिला को मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए, जहां पर उसका इलाज शुरू किया गया। जहां पर प्रसव के दौरान महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई। परिजन मृतक के शव घर लेकर पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई दोनों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। संवाद