फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   More than three and a half lakh smart meters will be installed in the district, survey started

Rampur News: जिले में लगेंगे साढ़े तीन लाख से अधिक स्मार्ट मीटर, शुरू हुआ सर्वे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
More than three and a half lakh smart meters will be installed in the district, survey started
रामपुर। जिले में हो रही बिजली चोरी पर अब शिकंजा कसेगा। हर घर को स्मार्ट मीटर से लैस किया जाएगा। इसके जरिये उपभोक्ता जितनी बिजली खर्च करेगा उतना बिल देना पड़ेगा। खास बात यह है कि विभाग एक कंट्रोल रूम भी बना रहा है, जिससे यह सभी कनेक्शन जुड़े होंगे। बिल देने में आनाकानी करने पर मीटर भी बंद हो जाएगा। स्मार्ट मीटर लगाने के लिए सर्वे शुरू हो गया है।
विज्ञापन

रामपुर में पिछले डेढ़ साल 28 प्रतिशत लाइनलॉस था, जबकि इस बार 21 प्रतिशत पर आ गया है। काफी अधिक ओवरलोडिंग और बिजली चोरी होने के चलते विभाग ने अधिक से अधिक कनेक्शन देना शुरू कर दिया। फिर भी बिजली चोरी बंद होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में बिजली विभाग ने जनपद में बेहतर व्यवस्था करते हुए अब स्मार्ट मीटर लगाने का फैसला लिया। अगले महीने से काम शुरू हो जाएगा। स्मार्ट मीटर लगाने के बाद जो उपभोक्ता जितनी बिजली इस्तेमाल करेगा। उसको उस यूनिट के हिसाब से बिल देय होगा।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर से बिल वसूली में भी काफी सहूलियत मिल सकेगी। इसके तहत वितरण मंडल में एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जिसका पूरा होल्ड अधिकारी के संरक्षण में होगा। इसमें यदि कोई व्यक्ति लंबे समय बिल देने में लेटलतीफी या फिर आनाकानी करता है तो उसका मीटर बंद किया जा सकता है। लोगों ने बताया कि इसका जिम्मा गुड़गांव की कंपनी इनटेली स्मार्ट को दिया गया है। जनपद में साढ़े तीन लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य है। इसके लिए प्रथम चरण में शहर और फिर देहात के क्षेत्रों में इस मीटर को लगाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
जनपद में साढ़े तीन लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। गुड़गांव की कंपनी इनटेली स्मार्ट से बातचीत की गई है। अभी बैठक होनी है। इसके बाद इस पर काम शुरू करवा दिया जाएगा। - विनोद कुमार आर्या, अधीक्षण अभियंता, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed