{"_id":"64ebadb0c9dc7a0700080c26","slug":"more-than-a-dozen-illegal-pathology-labs-running-in-milk-rampur-news-c-282-1-rmp1001-4261-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मिलक में चल रहीं एक दर्जन से अधिक अवैध पैथोलॉजी लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मिलक में चल रहीं एक दर्जन से अधिक अवैध पैथोलॉजी लैब
विज्ञापन
रामपुर। मिलक में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते नगर में एक दर्जन से अधिक अवैध पैथोलॉजी लैब चल रही हैं। जिनके पास न तो पंजीकरण है और न प्रशिक्षित स्टाफ।
नगर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मात्र दो पैथोलॉजी लैबों को लाइसेंस दिया गया है। वहीं एक दर्जन से ज्यादा पैथोलॉजी लैब संचालित हैं। इन पैथोलॉजी लैब में न ही कोई मानक है और न ही कोई पैथोलॉजिस्ट ही है। जबकि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अनुसार, पैथोलॉजी लैब बिना एमडी या एमबीबीएस चिकित्सकों के संचालित नहीं की जा सकती।
अधिकांश लैब बिना एमडी या एमबीबीएस चिकित्सकों के चल रही हैं। जो लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। पैथोलॉजी लैब के संचालक मानक ताक पर रखकर छोटे-छोटे कमरों, दुकानों, यहां तक की घरों पर पर भी ब्लड की जांच कर मरीजों को रिपोर्ट थमा दे रहे हैं। इन दिनों बुखार के प्रकोप के बीच इन लैब संचालकों की चांदी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन:-- -
फर्जी और बिना मानक से चल रही पैथोलॉजी सेंटरों के निरीक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। उनसे बात कर शीघ्र ही अवैध पैथोलॉजी सेंटरों पर छापेमारी कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. मोहित रस्तोगी, अधीक्षक सीएचसी मिलक।
वर्जन:-- -मिलक क्षेत्र में चल रही अवैध पैथोलॉजी लैबों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। ऐसे पैथोलॉजी सेंटरों को चिह्नित कर सूची तैयार की जा रही है। छापेमारी के दौरान जो भी पैथोलॉजी लैब बिना रजिस्ट्रेशन या मानक के संचालित हो रही हैं उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
डॉ. केके चहल नोडल अधिकारी रामपुर, स्वास्थ्य विभाग
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
नगर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मात्र दो पैथोलॉजी लैबों को लाइसेंस दिया गया है। वहीं एक दर्जन से ज्यादा पैथोलॉजी लैब संचालित हैं। इन पैथोलॉजी लैब में न ही कोई मानक है और न ही कोई पैथोलॉजिस्ट ही है। जबकि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अनुसार, पैथोलॉजी लैब बिना एमडी या एमबीबीएस चिकित्सकों के संचालित नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
अधिकांश लैब बिना एमडी या एमबीबीएस चिकित्सकों के चल रही हैं। जो लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। पैथोलॉजी लैब के संचालक मानक ताक पर रखकर छोटे-छोटे कमरों, दुकानों, यहां तक की घरों पर पर भी ब्लड की जांच कर मरीजों को रिपोर्ट थमा दे रहे हैं। इन दिनों बुखार के प्रकोप के बीच इन लैब संचालकों की चांदी है।
विज्ञापन
वर्जन: