{"_id":"6861a05eadc9cc70ad09d6d6","slug":"more-than-50-tb-patients-discovered-in-the-campaign-rampur-news-c-282-1-rmp1001-148485-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अभियान में टीबी के 50 से अधिक मरीज खोजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अभियान में टीबी के 50 से अधिक मरीज खोजे
विज्ञापन
रामपुर। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चले अभियान के तहत 50 से अधिक नए टीबी मरीजों को खोजा गया। इस दौरान यह मरीज वृद्धा आश्रम, जिला कारागार, बाल संरक्षण गृह, मदरसा और शिक्षण संस्थाओं में मिले हैं।
कार्यक्रम को दो जून से शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक क्षेत्रों में जाकर मरीजों की खोज करना था। इस दौरान टीम कुछ दिन पहले जिला कारागार में पहुंची थी, जहां पर 728 बंदियों की स्क्रीनिंग की गई थी, जिसमें से 27 मरीजों में टीबी के लक्षण मिलने पर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। वहीं वृद्धा आश्रम में 200 लाेगों की स्क्रीनिंग की गई थी, जिसमें से 10 के करीब टीबी के मरीज निकले थे। इसके अलावा मदरसा, नवोदय विद्यालय के अलावा झुग्गी झोपड़ी में भी टीबी के मरीज मिले हैं। इस तरह सभी को मिलाकर करीब 50 से अधिक टीबी मरीजों को खोजा गया है। इन सभी मरीजों को इलाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। खासतौर पर टीबी की दूसरी स्टेज एमडीआर के मरीजों को बीपालएम रेमीमन की दवा की शुरुआत की गई है। जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि टीबी के मरीजों की खोज जारी है।