{"_id":"66c22d47bd265c10ab04c5b3","slug":"more-than-20-drug-dealers-on-the-radar-of-narcotics-department-rampur-news-c-282-1-rmp1006-128170-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: नारकोटिक्स विभाग के रडार पर 20 से ज्यादा दवा व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: नारकोटिक्स विभाग के रडार पर 20 से ज्यादा दवा व्यापारी
Sun, 18 Aug 2024 10:50 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 18 Aug 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। नारकोटिक्स विभाग के रडार पर 20 से ज्यादा दवा व्यापारी हैं। टीम उन पर शिकंजा कसने की तैयारी में जुटी है। प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना पर टीम सक्रिय हो गई है। टीम ने शनिवार को सिविल लाइंस क्षेत्र के रोशनबाग में खंडेलवाल सर्जिकल एंड मेडिकोज पर छापा मारा था। टीम ने 24 घंटे तक कार्रवाई के दौरान यहां से करीब 25 लाख रुपये की प्रतिबंधित दवाओं को जब्त किया था। आरोपी दवा व्यापारी पर विभाग की ओर से मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है।
रामपुर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना के आधार पर नारकोटिक्स विभाग की दिल्ली शाखा की एक टीम ने शुक्रवार देर रात छापा मारा था। इसमें अधीक्षक एसके सिंह व मंडलीय सहायक आयुक्त औषधि मनु शंकर के नेतृत्व में सिविल लाइंस क्षेत्र में रोशनबाग स्थित खंडेलवाल सर्जिकल एंड मेडिकोज की दुकान पर कार्रवाई करते हुए दवा विक्रेता नुकुल जैन से पूछताछ की थी। जिसके बाद 25 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत की प्रतिबंधित नशीली दवाओं का जखीरा बरामद भी किया। शनिवार रात तक करीब चौबीस घंटे से ज्यादा की कार्रवाई के बाद टीम दवाएं जब्त कर लौट गई। आयुक्त औषधि विभाग के मंडलीय सहायक मनुशंकर ने बताया कि उनकी रडार पर रामपुर के 20 से ज्यादा दवा व्यापारी हैं, जो प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहे हैं। मामले में जल्द दवा व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। कार्रवाई के दौरान नारकोटिक्स विभाग के अधीक्षक एसके सिंह, इंसपेक्टर गौरव कुमार के साथ ही मंडलीय सहायक आयुक्त औषधि मनु शंकर, औषधि निरीक्षक मुरादाबाद उर्मिला वर्मा, रामपुर के डीआई मुकेश कुमार के साथ ही संभल समेत मंडल के अन्य औषधि निरीक्षकों के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद रहे।