{"_id":"61b1e56ab8d65a177c226675","slug":"moradabad-rampur-man-found-hanging-in-suspicious-condition-in-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: फंदे से लटका मिला युवक का शव, फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: फंदे से लटका मिला युवक का शव, फैली सनसनी
Thu, 09 Dec 2021 04:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 09 Dec 2021 04:46 PM IST
सार
घटना की सूचना जब पुलिस को दी गई तो मिलक कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह तथा सीओ धर्म सिंह मर्छाल मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित मिलक में गुरुवार की सुबह क्षेत्र के ऐंजन खेड़ा गांव में एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
गांव निवासी शिवहरी उर्फ रिंकू (24) गांव में रहकर ही खेती किसानी का कार्य करता था। शिवहरि के भाई मुनीश का कहना है कि बुधवार रात को शिवहरी अपने कमरे में सोया था और जब बृहस्पतिवार सुबह को उन लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो शिवहरी उर्फ रिंकू का शव फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया तथा मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई। परिजनों ने जब शिव हरी उर्फ रिंकू को फंदे से उतारा तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना जब पुलिस को दी गई तो मिलक कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह तथा सीओ धर्म सिंह मर्छाल मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन