फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Moradabad held on, Amroha defeated Moradabad

Rampur News: मुरादाबाद ने संभल, अमरोहा ने मुरादाबाद को दी शिकस्त

Sat, 23 Sep 2023 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 23 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Moradabad held on, Amroha defeated Moradabad
रामपुर। शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम बमनपुरी में मंडलीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें दो वर्गों में बालक एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली ने किया। इस दौरान अंडर 14 बालिका वर्ग, अंडर-19 बालिका वर्ग बैडमिंटन और अंडर 14 बालक वर्ग, अंडर 19 बालक वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। जबकि अंडर 14 बालिका वर्ग टेबिल टेनिस, अंडर 19 बालिका वर्ग टेबिल टेनिस की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें पांच जनपदों के 200 प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।इस दौरान बालिका वर्ग अंडर-14 में मुरादाबाद ने संभल को हराकर मंडल चैंपियन बना। वहीं दूसरी तरफ अंडर-19 बालिका वर्ग के बैडमिंटन में अमरोहा ने मुरादाबाद को हराकर चैंपियन बना। खेल के आधार पर बालिकाओं के बैडमिंटन में बालिकाओं का चयन किया गया। वहीं दूसरी तरफ अंडर-14 बालिका वर्ग और अंदर-19 बालिका वर्ग की टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अंडर-14 बालिका वर्ग टीम अमरोहा विजयी रही। वहीं अंदर-19 बालिका वर्ग टेबल टेनिस की टीम में ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला कीड़ा अधिकारी ने खिलाड़ियों को मेडल बनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनूप कुमार सिंह, अरविंद कुमार भास्कर, जिला क्रीड़ा सचिव प्रभु दयाल, सलीम युसूफ जैदी, तुषार शर्मा, मनोज कुमार विजय कुमार आदि लोग मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed