फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Moon not visible, Eid will be celebrated tomorrow

Rampur News: नहीं दिखा चांद, कल मनाई जाएगी ईद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Moon not visible, Eid will be celebrated tomorrow
रामपुर। मंगलवार को 29वें रोजे के इफ्तार के बाद अकीदतमदों ने ईद का चांद देखने के लिए छतों पर इंतजार किया। लेकिन चांद के दीदार नहीं हो पाए। जामा मस्जिद के इमाम फैजान खान ने बताया कि मंगलवार को चांद नजर नहीं आया, जिसके बाद 30 रोजों के साथ ईद-उल-फितर बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी। सभी अकीदतमंद बुधवार को चांद जरूर देखें, क्योंकि चांद देखकर दुआ मांगनी चाहिए। अल्लाह ने मुकद्दस और पाक रमजान की बरकत हमें अता फरमाई है।वहीं ईद के त्योहार को देखते हुए पालिकाध्यक्ष के पति मामून शाह खान ने ईदगाह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अन्य मस्जिदों की व्यवस्थाएं भी देखी। नगर पालिका ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को लगा रखा है। ईद उल फितर की नमाज ईदगाह में अदा की जाएगी। रामपुर में ईद पर हजारों की संख्या में मुसलमान ईद की नमाज अदा करते हैं। नगर पालिका पालिकाध्यक्ष पति मामून शाह खान ने ईदगाह पहुंचकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। सफाई निरीक्षकों को ईद से पूर्व सफाई व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ईद पर ईदगाह सहित शहर की विभिन्न मस्जिदों के आसपास सफाई की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त की जाए। उन्होंने बताया कि इस समय बिजली का संकट चल रहा है, फिर भी नगर पालिका द्वारा व्यवस्था के अनुसार ईद पर पानी की आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। मामून शाह खान ने बताया कि ईद के दिन अदा होने वाली नमाज के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed