फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   money stolen on tample

कोल्हू के ताले तोड़कर दस हजार की नगदी समेत 50 हजार की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
money stolen on tample
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक तेल के कोल्हू के ताले तोड़कर दस हजार की नगदी समेत करीब पचास हजार का सामान चुरा लिया। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

शहजादनगर गांव निवासी शावेज का थाने से कुछ दूरी पर एक तेल का कोल्हू है। बुधवार रात को रोजाना की तरह शावेज अपने कोल्हू को बंद करके घर चला गया था। आधी रात को चोरों ने कोल्हू के गेट पर लगे ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दे दिया। चोर वहां से दस हजार की नगदी सहित करीब पचास हजार का सामान चुरा ले गए। गुरुवार सुबह जब शावेज कोल्हू पर पहुंचा तो ताले टूटे देखकर चोरी का पता चला। चोर कोल्हू पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ गए। शहजादनगर थाना क्षेत्र में लगातार चोरियों से लोगों में रोष है। कुछ दिन पूर्व ही चोर शहजादनगर थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित एक परचून की दुकान की दीवार काटकर एक लाख का माल चोरी कर ले गए थे, जबकि इसके कुछ दिनों बाद 14 मार्च को एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में एक लाख की चोरी हुई थी। 19 मार्च को मडैयान उदयराज में हाइवे पर रास्ता पूछने के बहाने महिला के साथ बाइक सवार महिला-पुरुष ने कुंडल छीन लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed